फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A house collapses in CR Park two persons feared trapped under the debris

दिल्ली : टूट रहे मकान का हिस्सा दूसरे निर्माणाधीन मकान के पर गिरा, एक की मौत

Sun, 16 Feb 2020 05:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 Feb 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
A house collapses in CR Park two persons feared trapped under the debris
सीआर पार्क ढहा मकान - फोटो : ANI

दक्षिण दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में निर्माण कार्य के लिए टूट रहे एक मकान का बड़ा हिस्सा पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान पर गिर गया। पड़ोसी के मकान में बेसमेंट खोदकर सरिया बिछाने का काम चल रहा था। मलबे में छह मजदूर दब गए। हादसे में दो को मामूली खरोंचे आई, जबकि चार मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। 

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा, दमकल विभाग, आबदा प्रबंधन और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंच गया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे घायलों को निकालकर एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां टूरमल मंडल (32) को मृत घोषित कर दिया गया। घायल सुदामा (21) संजय (30) और तप्पन मंडल (25) का इलाज जारी है। चितरंजन पार्क थाना पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि सीआर पार्क इलाके में ई-ब्लॉक में मकान नंबर-844 और 845 में निर्माण कार्य चल रहा है। करीब ढाई सौ गज के इन प्लॉट में एक में (प्लॉट संख्या-844) तीन मंजिला मकान को तोड़कर दोबारा से बनवाने की तैयारी चल रही है। फिलहाल इसके ग्राउंड फ्लोर तक मकान को तोड़ दिया गया था। इसके ठीक बराबर में प्लॉट संख्या-845 में बेसमेंट खोदकर वहां सरिया बिछाया जा रहा था। दोपहर करीब 2.10 बजे अचानक टूट रहे मकान का एक बड़ा हिस्सा बेसमेंट में आ गिरा। हादसे के समय वहां छह मजदूर काम कर रहे थे। जिसमें दो मजदूरों को तुरंत निकाल लिया गया। इनको मामूली चोट आई थी। वहीं चार मजदूर मलबे के नीचे दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, आबदा प्रबंधन, एमसीडी समेत अन्य बचाव दल मौके पर पहुंच गया। कुछ समय के अंतराल में घायल सुदामा, संजय और तप्पन को निकालकर एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। शाम करीब 7.00 बजे के बाद किसी तरह मलबे से टूरमल मंडल को निकाला गया। 

एम्स ट्रामा सेंटर ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरूआती जांच के बाद पता चला है कि बेसमेंट वाली साइट पर निधिश गुप्ता नामक ठेकेदार काम करवा रहा था, जबकि मकान टूटने वाली साइट के ठेकेदार का पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे में घायल हुए सभी मजदूर आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed