{"_id":"6a9041df7b22f688b1002e75","slug":"a-group-of-3000-sikh-pilgrims-will-visit-pakistan-for-guru-nanak-jayanti-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-152381-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गुरु नानक जयंती पर पाकिस्तान जाएगा तीन हजार सिख श्रद्धालुओं का जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गुरु नानक जयंती पर पाकिस्तान जाएगा तीन हजार सिख श्रद्धालुओं का जत्था
विज्ञापन
राज्यों का कोटा निर्धारित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर भारत सरकार ने तीन हजार सिख श्रद्धालुओं के जत्थे को पाकिस्तान जाने की मंजूरी दे दी है। श्रद्धालुओं का जत्था 22 नवंबर को वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान रवाना होगा और एक दिसंबर को भारत लौटेगा। दस दिवसीय यात्रा के दौरान श्रद्धालु पाकिस्तान स्थित प्रमुख सिख तीर्थस्थलों के दर्शन करेंगे।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका, महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों और विदेश मामलों के सलाहकार परमजीत सिंह चंडोक ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कमेटी ने एक जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर श्रद्धालुओं के जत्थे को पाकिस्तान भेजने की अनुमति मांगी थी। गृह मंत्रालय ने अनुरोध स्वीकार करते हुए तीन हजार श्रद्धालुओं के लिए कोटा निर्धारित किया है।
जत्था पाकिस्तान में गुरुद्वारा जन्म स्थान श्री ननकाना साहिब, गुरुद्वारा सच्चा सौदा, गुरुद्वारा पंजा साहिब, गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब और गुरुद्वारा डेरा साहिब, लाहौर के दर्शन करेगा। सरकार के निर्देश के अनुसार प्रत्येक श्रद्धालु के दस्तावेजों की जांच के बाद गृह मंत्रालय पाकिस्तान सरकार को यात्रियों की सूची भेजेगा। इसके बाद ही जत्था निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रवाना होगा।
विज्ञापन
निर्धारित कोटे में दिल्ली से 555, पंजाब से 1800, हरियाणा से 200, हिमाचल प्रदेश से 15, जम्मू-कश्मीर से 40, झारखंड से 16, महाराष्ट्र से 90, राजस्थान से 50, उत्तर प्रदेश से 35, उत्तराखंड से 25 और चंडीगढ़ से 45 श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके अलावा कर्नाटक और मध्य प्रदेश से 10-10, ओडिशा से भी 10 और पश्चिम बंगाल से पांच श्रद्धालुओं को अनुमति दी गई है।