फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A grand event will be organized at 11 places in Delhi on International Yoga Day

Delhi NCR News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली में 11 स्थानों पर होगा भव्य आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
- 20,000 लोग करेंगे योग, छत्रसाल स्टेडियम बनेगा मुख्य केंद्र
विज्ञापन

- ‘एक पेड़ मां के नाम-2.0’ से दिल्ली में लगेंगे 3.7 लाख पौधे

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को 11 स्थानों पर भव्य आयोजन होगा। इसमें 20,000 लोग योग करेंगे और 3.7 लाख पौधे भी लगाए जाएंगे। छत्रसाल स्टेडियम मुख्य आयोजन का केंद्र बनेगा। दिल्ली के शिक्षा मंत्री की अगुवाई में 11 खेल परिसरों में योग और पौधारोपण के भव्य आयोजन होंगे।

दिल्ली सचिवालय में शिक्षा मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और ‘एक पेड़ मां के नाम-2.0’ की तैयारियों की समीक्षा की। दिल्ली सरकार पहली बार केंद्र सरकार के साथ मिलकर 21 जून को 11 खेल परिसरों, जिनमें छत्रसाल, त्यागराज, नजफगढ़ और द्वारका में योग कार्यक्रम आयोजन करेगी। मुख्य केंद्र छत्रसाल स्टेडियम में 10,000 लोग योग करेंगे। अन्य 10 स्थानों पर 1,000-1,000 प्रतिभागी शामिल होंगे। इसमें छात्र, शिक्षक, योग प्रशिक्षक और स्वयंसेवक रहेंगे, जो योग से स्वास्थ्य को बढ़ावा देंगे।
विज्ञापन


सुविधा और सुरक्षा दोनों की व्यवस्था
आयोजन में टी-शर्ट, योग चटाई, जलपान, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस व्यवस्था रहेगी। सभी स्थलों पर सीसीटीवी, यातायात और आपातकालीन सेवाएं होंगी। शिक्षा मंत्री ने जिलाधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी है। आयोजन का सीधा प्रसारण edudel.nic.in पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में 3.7 लाख पौधे लगाए जाएंगे
शिक्षा विभाग मंत्री ने बताया कि ‘एक पेड़ मां के नाम-2.0’ अभियान के तहत दिल्ली में 2025-26 में 3.7 लाख पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें 1 लाख वृक्ष, 2 लाख झांड़ियां और 70,000 बांस शामिल हैं। 9 जून को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शालीमार बाग में पौधारोपण करेंगी। यह अभियान पर्यावरण और मातृ सम्मान में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed