फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A girl commited suicide after his boyfriend suicide in delhi

प्रेमी की आत्महत्या के 5 दिन बाद युवती ने भी दी जान, सुसाइड नोट में लिखा दर्द पढ़कर भर आई आखें

Tue, 01 May 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 01 May 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
A girl commited suicide after his boyfriend suicide in delhi
फाइल फोटो
एक युवती ने अपने प्रेमी की आत्महत्या के पांच दिन बाद खुद भी जान दे दी। पुलिस को शव के पास से सुसाइड नोट मिला हैं। जिसने भी सुसाइड नोट पढ़ा उसकी आंखें भर आईं...
विज्ञापन


घटना देश की राजधानी दिल्ली की है। अलीपुर के बख्तावरपुर गांव में प्रेमी की आत्महत्या के पांच दिन बाद प्रेमिका अलका (18) ने भी फांसी लगा ली। उसके पास से मिले सुसाइड नोट में उसने मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। 
विज्ञापन


इसी 24 अप्रैल को उसके प्रेमी आकाश (20) ने फांसी लगा ली थी। अलका के परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं थे। घटना के बाद से गांव में तनाव है। पुलिस के मुताबिक, बख्तावरपुर में माता-पिता और दो भाइयों के साथ रहने वाली अलका पास के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह उसने खाना बनाकर परिवार को खिलाया। माता-पिता किसी काम से बाहर निकले तो उसने घर में पंखे के कुंडे से फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस को उसके पास से सुसाइड नोट मिला। 

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अलका गांव के ही रहने वाले आकाश से काफी समय से प्रेम करती थी। लड़के के परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार थे, लेकिन उसके पिता विरोध कर रहे थे। 

कई बार अलका के पिता ने आकाश को पीटा भी था। वे उसे गोली मारने की धमकी देते थे। इससे निराश आकाश ने पांच दिन पूर्व 24 अप्रैल को फांसी लगाकर जान दे दी थी। इधर, अलका ने अपनी नस काटने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने उसे समझा लिया था। 

दोनों की मौत के बाद से उनके परिवारों में तनाव बढ़ गया है। अधिकारियों ने गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed