फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A gang involved in online trading fraud has been busted.

Delhi NCR News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
-पुलिस ने गिरोह के चार जालसाजों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी रैकेट का पर्दाफाश कर चार जालसाजों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिये 10 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुके हैं। डीसीपी आदित्य गौतम ने बताया कि ठगों की पहचान अतुल कुमार, वर्षा शर्मा, अजय शर्मा और एक अन्य 54 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी 20 नवंबर को अलग-अलग जगहों से दबोचा है। पुलिस जांच में सामने आया कि जालसाज सोशल मीडिया के जरिये लोगों से दोस्ती करते थे। फिर पीड़ितों को मुनाफा कमाने का झांसा देकर उनका व्हाट्सएप नंबर लेते थे। इसके बाद पीड़ितों को फर्जी ट्रेडिंग एप से जोड़ते थे। कुछ दिन तक निवेश पर पीड़ितों को मुनाफा दिया जाता था। फिर झांसे में लेकर मोटी रकम का निवेश कराकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करते थे।

फर्जी खातों में ट्रांसकर कराते थे रकम

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह गरीब लोगों से उनके दस्तावेज लेकर उनके नाम से बैंक खाता खुलवाते थे। पासबुक और एटीएम अपने पास रखकर खाताधारक को कुछ रुपये दे देते थे। फिर इन खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम ट्रांसफर करने में करते थे। जैसे ही पैसा इन खातों में आता तो आरोपी उसे तुरंत निकाल लेते थे। मुख्य आरोपी अजय शर्मा फर्जी खाता खुलवाता था। पुलिस ने खातों में लाखों रुपये फ्रीज कराए हैं।
विज्ञापन



10 करोड़ से अधिक की ठगी की

जांच में सामने आया है कि इन फर्जी बैंक खातों का उपयोग कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु सहित पूरे देश में दर्ज 67 से अधिक साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों में हुआ है। गिरोह ने देशभर में 10 करोड़ से अधिक रुपये की ठगी की है। दिल्ली के एक व्यक्ति से जून में 49.35 लाख रुपये की ठगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed