{"_id":"cbb891e3906449f4af0f9174a9e923fe","slug":"a-full-year-of-government-aap-cycle-rally-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार का 1 साल पूरा, साइकिल रैली आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार का 1 साल पूरा, साइकिल रैली आज
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 14 Feb 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार का एक साल का कार्यकाल रविवार को पूरा होने जा रहा है। आम आदमी पार्टी गुड़गांव इकाई इस मौके पर शहर में साइकिल रैली का आयोजन करेगी। रैली की समाप्ति पर स्वागत हरियाणा के प्रभारी एवं दिल्ली से विधायक नरेश बाल्यान करेंगे। रैली के दौरान लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी हरियाणा के मुख्य प्रवक्ता आरएस राठी ने बताया कि 14 फरवरी को दिल्ली सरकार का सफलतापूर्वक एक साल पूरा होने जा रहा है। इसी को लेकर शहर में साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह रैली सुबह 9:00 बजे राजीव चौक सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू होगी और ब्लेसिंग गार्डन होते हुए सेक्टर 5, माता रोड, सीआरपीएफ कैंप, राजीव नगर, सेक्टर 14, महाराणा प्रताप चौक, सिग्नेचर टावर, हुडा सिटी मेट्रो स्टेशन, साइबर पार्क, मेडिसिटी रोड से ब्लेसिंग गार्डन पर खत्म होगी।
विज्ञापन
15 किलोमीटर की इस रैली में तीन जगहों पर 20-20 मिनट के ब्रेक भी दिए गए हैं, जिसमें सेक्टर 5, 14 व हुडा सिटी सेंटर शामिल हैं। इन जगहों पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सचिन गौड़ द्वारा पार्टी की नीतियों और कार्यशैली को लेकर नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति दी जाएगी।