{"_id":"69345e7eae829af5af06553b","slug":"a-four-year-old-girl-was-held-hostage-and-raped-a-25-year-old-accused-was-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-115271-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बंधक बनाकर चार साल की मासूम का यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बंधक बनाकर चार साल की मासूम का यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
-नरेला औद्योगिक क्षेत्र की घटना,आरोपी को जेल भेजा
-पुलिस ने आरोपी की सीसीटीवी कैमरे से की पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला औद्योगिक क्षेत्र में चार साल की बच्ची को बंधक बनाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने जानकारी के बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया और दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया। आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी 25 साल के रिजवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि वह शराब के नशे में था और बच्ची को अकेले पाकर घटना को अंजाम दिया।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 3 दिसंबर की शाम 5.34 बजे नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को एफ-ब्लॉक गौरी शंकर मंदिर बवाना के पास एक बच्ची से यौन उत्पीड़न की सूचना मिली। पुलिस ने बच्ची को हरिशचंद अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे अंबेडकर अस्पताल में रेफर कर दिया। सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद पता चला कि आरोपी बवाना जेजे कॉलोनी निवासी रिजवान की पहचान की। पुलिस ने तुरंत उसके ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बच्ची को अकेला देखा और उसे पास के एक खाली कमरे में ले गया, जहां उसने उसका यौन उत्पीड़न किया।