फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A fire had broken out in a garment godown near Daryaganj in delhi

दिल्लीः दरियागंज के पास कपड़े के गोदाम में लगी आग, डेढ़ घंटे बाद काबू

Thu, 07 May 2020 07:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 May 2020 07:11 AM IST
विज्ञापन
A fire had broken out in a garment godown near Daryaganj in delhi
दमकल कर्मी... - फोटो : ANI
दिल्ली के दरियागंज इलाके में आज सवेरे 3 बजे के आसपास कपड़े के एक गोदाम में आग लग गई। सूचना के बाद पहुंची दमकल को इस पर काबू पाने में करीब डेढ़ घंटा लगा।
विज्ञापन

समाचार एजेंसी एएनआई को अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की सात गाड़ियां लगीं और करीब डेढ़ घंटे बाद इस पर काबू पाया जा सका। हादसे में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि मंगलवार देर रात भी दिल्ली के टिकरी बॉर्डर इलाके में बनी पीवीसी मार्केट में भीषण आग लग गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की दर्जन भर गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग की भयावहता को देखते ही कुल 36 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। 

खुद दमकल निदेशक अतुल गर्ग मौके पर पहुंच गए। आग में फंसे एक युवक को सुरक्षित रेस्क्यू करा लिया गया। कल दोपहर बाद ही किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। देर रात तक कूलिंग का काम जारी था। 


पुलिस आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आग से मार्केट में पीवीसी का काफी सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed