{"_id":"6e1d949fc2bd514b0f6f5a52ef893519","slug":"a-farmers-missing-under-suspicious-conditation","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया वो
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 22 Jan 2014 03:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव से एक किसान 18 जनवरी को रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बिसरख गांव निवासी 30 वर्षीय प्रभु उर्फ देवा को उसके पांच दोस्त राजू, धर्मपाल, युद्धराम, जीवराम ओर तेज सिंह 18 जनवरी को घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद प्रभु घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: फीस के पैसे उन पर लुटा दिया
परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। प्रभु की बहन गीता ने पांचों आरोपियों पर अपने भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप लगाया है कि पांचों आरोपियों ने उसके भाई की हत्या की है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मृतक का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। आसपास के थाना क्षेत्रों को सूचना दे दी गयी है। मामले का खुलासा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हो पाएगा। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।