{"_id":"6a71fed857bbe860ec0fd442","slug":"a-deer-from-manipur-showcased-its-dance-moves-on-stage-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149124-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मणिपुर के हिरन ने मंच पर थिरकन दिखाई, सोमनाथ के शंखनाद ने भारत को मंच पर जीवंत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मणिपुर के हिरन ने मंच पर थिरकन दिखाई, सोमनाथ के शंखनाद ने भारत को मंच पर जीवंत किया
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योति सिंह
नई दिल्ली। कमानी ऑडिटोरियम में सोमवार की शाम भारतीय नृत्य परंपरा के दो अलग-अलग रंगों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य संरचना शीर्षक इस विशेष संध्या में पहली प्रस्तुति केइबुल लामजाओ डांसिंग डियर ऑफ मणिपुर रही, जिसे जवाहरलाल नेहरू मणिपुर डांस अकादमी, इम्फाल ने प्रस्तुत किया। नृत्य करते हिरन की छवि मनुष्य और प्रकृति के सदियों पुराने रिश्ते की कहानी बनकर सामने आई।
दूसरी प्रस्तुति सोमनाथ शाश्वत का शंखनाद थी, जिसे श्रीराम भारतीय कला केंद्र ने मंचित किया। सोमनाथ की कथा के माध्यम से भारत की उस सांस्कृतिक स्मृति को जीवंत किया गया, जो समय के उतार-चढ़ाव के बावजूद अपनी ध्वनि बनाए रखती है। शंखनाद पूरी प्रस्तुति को अतीत से वर्तमान तक जोड़ता रहा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि रहे। संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा व संस्कृति मंत्रालय की अपर सचिव अमिता प्रसाद सरभाई भी उपस्थित रहीं। मणिपुर के हिरन की कोमल चाल और सोमनाथ के शंखनाद की गंभीर प्रतिध्वनि ने मिलकर भारत की विविध सांस्कृतिक स्मृतियों के संवाद को एक नई पहचान दी।
विज्ञापन