{"_id":"d7ccee32c81ac6ad9be63062c70084b7","slug":"a-day-and-may-have-to-wait-for-ganga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन और करना पड़ सकता है गंगाजल के लिए इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन और करना पड़ सकता है गंगाजल के लिए इंतजार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 22 Nov 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा और टीएचए के लोगों को एक दिन और गंगाजल के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। सिंचाई विभाग ने रविवार तक पूरी क्षमता पर गंगनहर में पानी नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग अब सोमवार तड़के नहर में अतिरिक्त पानी छोड़ सकता है। ऐसे में मंगलवार की शाम तक प्लांट में पानी पहुंच सकेगा। नोएडा और टीएचए के लोगों को गंगाजल के लिए एक दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग ने शनिवार सुबह हरिद्वार से पांच हजार क्यूसेक पानी गंगनहर में छोड़ा था। रात को पांच हजार क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा जाना था, लेकिन अधिकारियों ने पानी नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
पानी कम और सूखी नहर होने की वजह से गंगाजल का बहाव कम है। गंगनहर में 10 हजार क्यूसेक पानी नहीं छोड़ा जाएगा गंगाजल प्लांट तक पानी पहुंचने में देरी होगी।
अधिकारियों की मानें तो सिंचाई विभाग रविवार देर रात या सोमवार तड़के नहर में पांच हजार क्यूसेेक पानी और छोड़ देगा। इसके बाद पानी की रफ्तार बढ़ेगी।
जल निगम के अफसरों ने उम्मीद जताई है कि 24 नवंबर की शाम तक पानी गंगाजल प्लांट तक पहुंच पाएगा। पानी को ट्रीट करने में 24 घंटे लगेंगे।
25 नवंबर की शाम को नोएडा और टीएचए को गंगाजल सप्लाई दी जाएगी। हालांकि कालोनियों में 26 नवंबर को ही गंगाजल पहुंच पाएगा।
जल निगम के अधिशासी अभियंता व गंगाजल प्लांट प्रभारी आरके अग्रवाल ने बताया कि हरिद्वार से पानी कम छोड़े जाने से शेड्यूल एक दिन और लेट हो गया है। अब प्लांट में एक दिन देरी से गंगाजल पहुंचेगा।