{"_id":"685e1d242108d463b5065bbe","slug":"a-criminal-arrested-after-an-encounter-in-rajouri-garden-area-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: राजौरी गार्डन इलाके में मुठभेड़ के बाद एक बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; 56 मामले हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: राजौरी गार्डन इलाके में मुठभेड़ के बाद एक बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; 56 मामले हैं दर्ज
Fri, 27 Jun 2025 09:56 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 27 Jun 2025 09:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम जिला पुलिस ने राजौरी गार्डन इलाके में मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान नजफगढ़ निवासी विनय उर्फ मोटा (36) के रूप में हुई है। बदमाश पर लूटपाट और झपटमारी के 56 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि पश्चिम जिला ऑपरेशन यूनिट लूटपाट और झपटमारी की घटनाओं में शामिल अपराधियों की पहचान कर रही थी। इस दौरान विनय की पहचान की गई। पुलिस ने बदमाश पर निगरानी बढ़ाई। बृहस्पतिवार रात बदमाश के राजौरी गार्डन के इलाके में मौजूद होने की जानकारी मिली। पुलिस की टीम ने संजय गांधी पशु अस्पताल के पीछे गंदा नाला रोड पर घेराबंदी कर दी। देर रात बदमाश बाइक से वहां पहुंचा। रुकने का इशारा करने पर वह भागने लगा और पुलिस टीम पर गोली चला दी। एक गोली सिपाही के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस टीम ने उसे दबोच कर तुरंत अस्पताल लेकर गई, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर आपराधिक रिकार्ड की जांच कर रही है।
विज्ञापन