फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A confluence of diverse colours of contemporary art at 'Kalabimb-26'

Delhi NCR News: ‘कलाबिम्ब-26’ में समकालीन कला के विविध रंगों का संगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
- इंडिया हैबिटेट सेंटर में 25 कलाकारों की कृतियां आकर्षण का केंद्र, 9 जून तक चलेगी प्रदर्शनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। इंडिया हैबिटेट सेंटर की विजुअल आर्ट गैलरी में आयोजित कला प्रदर्शनी ‘कलाबिम्ब-26’ कला प्रेमियों को समकालीन भारतीय कला के विविध रंगों से परिचित करा रही है। फाइनटच की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में देश-विदेश के 25 प्रतिष्ठित और उभरते कलाकारों की पेंटिंग, मूर्तिकला, फोटोग्राफी और मिश्रित-मीडिया कृतियां प्रदर्शित की गई हैं। रवींद्र कुमार तंवर और बलविंदर तंवर की ओर से क्यूरेट की गई प्रदर्शनी में पहचान, स्मृति, आध्यात्मिकता, पर्यावरण, शहरी बदलाव और सामाजिक यथार्थ जैसे विषयों को कलात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है। अमूर्त कला, मिनिएचर शैली, रिलीफ आर्ट, टेक्सटाइल इंस्टॉलेशन और पर्यावरण आधारित प्रयोग दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। प्रदर्शनी का उद्घाटन 6 जून को हुआ था। उद्घाटन समारोह में कलाकार निरेन सेन गुप्ता, प्रो. राजबीर सिंह, प्रो. (डॉ.) के.जी. सुरेश और डॉ. शरणजीत कौर सहित कई लोग उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार, ‘कलाबिम्ब-26’ केवल कला प्रदर्शन नहीं बल्कि समकालीन भारत की संवेदनाओं और विचारों को समझने का एक रचनात्मक मंच है। प्रदर्शनी 9 जून तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed