फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a case registered against another aap MLa

आप विधायक कमांडो सुरेंद्र के खिलाफ दर्ज मामला

Thu, 06 Aug 2015 08:57 AM IST
Updated Thu, 06 Aug 2015 08:57 AM IST
विज्ञापन
a case registered against another aap MLa

आम आदमी पार्टी के विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह पर गिरफ्तारी के बादल मंडराने लगे हैं। उन पर अपने ड्राइवर व एक अन्य साथी के साथ एनडीएमसी के सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट करने, एक कर्मचारी के अपहरण का प्रयास, जातिसूचक गाली देने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है।

विज्ञापन


एनडीएमसी इंस्पेक्टर की शिकायत पर विधायक के खिलाफ तुगलक रोड थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के अधिकारी को सौंप दी गई है। पुलिस ने विधायक को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था। विधायक पुलिस को मिल नहीं रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की हेल्थ एनफोर्समेंट यूनिट में सेनेटरी इंस्पेक्टर रामजीवन मीणा ने झज्जर, हरियाणा निवासी सुरेंद्र सिंह के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

a case registered against another aap MLa

इसमें बताया है कि मंगलवार को दोपहर 2 से रात 10 बजे तक अतिक्रमण को हटाने के लिए उनकी ड्यूटी थी। अपने अन्य कर्मचारियों के साथ कालीबाड़ी ऑफिस से शाम करीब 6:15 बजे रेसकोर्स मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे।


यहां पर सब्जी से भरा रिक्शा दिखाई दिया। जब रिक्शा चालक को रोकने के लिए कहा तो वह रिक्शे के साथ भागने लगा और रेस कोर्स क्रॉसिंग पर रेडलाइट में फंस गया।

उन्होंने उसे रोका और सफदरजंग रोड पर खड़ा करवा कर उससे लाइसेंस दिखाने के लिए कहा उसी समय एक स्कॉर्पियो कार वहां आकर रुकी। कार से चालक समेत तीन व्यक्ति उतरे।

विधायक करने लगा था गाली गलौच

a case registered against another aap MLa

एक ने खुद को विधायक सुरेंद्र बताते हुए कहा कि वह कौन लोग हैं। इंस्पेक्टर मीणा ने परिचय दिया तो विधायक ने गाली गलौच शुरू कर दिया।

सफाई कर्मचारी मुकेश ने सरकारी काम में बाधा डालने की बात कही तो विधायक केचालक ने मुकेश को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसके मुंह पर मुक्का मार दिया।

मुक्का मुकेश की बाईं आंख पर लगा। इसके बाद इन लोगों ने मुकेश को जबरदस्ती कार में डाला और उसका अपहरण कर ले जाने लगे। अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह मुकेश को बचाया।

जब एनडीएमसी कर्मचारियों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी तो आरोपी मौके से भाग गए। मुकेश का आरएमएल में इलाज हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed