फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A building collapses in Sector-11 Noida

नोएडा में निर्माणाधीन इमारत गिरी, ठेकेदार सहित दो की मौत, बचाव कार्य जारी

Fri, 31 Jul 2020 10:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 31 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
A building collapses in Sector-11 Noida
राहत कार्य में जुटी एनडीआरएफ टीमें - फोटो : अमर उजाला

नोएडा सेक्टर-11 के एफ 62 में शुक्रवार शाम को बिजली कंट्रोल पैनल बनाने वाली तीन मंजिला फैक्टरी का आगे का हिस्सा निर्माण कार्य के दौरान अचानक गिरने से ठेकेदार और तीन मजदूर दब गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल ठेकेदार जैनेंद्र व मजदूर गोपी की मौत हो गई। जबकि सागर व आशु अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, एक और व्यक्ति के दबे होने की संभावना है। एनडीआरएफ और अन्य बचाव की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। इस घटना का मुख्यमंत्री ने भी संज्ञान लिया है।

विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार, आरके भारद्वाज की बिजली के कंट्रोल पैनल बनाने की शक्ति टेक्नो फैब्रिक्स नाम से तीन मंजिला फैक्टरी है। फैक्टरी 1979 से 500 वर्गमीटर में चल रही है। तीसरी मंजिल पर कंस्ट्रक्शन का काम हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही, पहली व दूसरी मंजिल के आगे के हिस्से पर लोहे के गर्डर और पट्टियां डालकर प्लंबर काम कर रहे थे। अचानक 6:45 बजे आगे का हिस्सा भरभराकर गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग और गाजियाबाद से एनडीआरएफ, प्राधिकरण के कमियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस कमिश्नर और डीएम समेत तमाम आला अधिकारी भी पहुंच गए। 

इस दौरान ठेकेदार जैनेंद्र और मजदूर गोपी, सागर व आशु को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। अपर पुलिस आयुक्त श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि घटना में बिल्डिंग के आगे का हिस्सा गिरा है। पूरी बिल्डिंग नहीं गिरी है। राहत और बचाव कार्य जारी है। चार लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो के सिर में गंभीर चोट लगने से हालत खराब है। राहत और बचाव कार्य जारी है। डॉग स्क्वायड की टीम को भी लगाया गया है।



फॉल्स सीलिंग में छेद से हुआ हादसा, बिल्डिंग मालिक ने बरती लापरवाही 
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में फैक्टरी मालिक की लापरवाही सामने आ रही है। बिल्डिंग बहुत ही जर्जर थी। इसके बाद भी तीसरी मंजिल के ऊपर कंस्ट्रक्शन हो रही थी और प्रथम व दूसरी मंजिल के बाहर काम किया जा रहा था। काम करने वाले लोग सुरक्षा मानकों का इस्तेमाल भी नहीं कर रहे थे। इसी दौरान फॉल्स सीलिंग में छेद करने के दौरान बिल्डिंग का आगे का हिस्सा गिर गया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed