{"_id":"67fd042e1d3e76c30907a7ce","slug":"a-13-year-old-boy-drowned-while-bathing-in-a-canal-in-bulandshahr-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: नहर में नहाने के दौरान डूबा 13 साल का बालक, स्थानीय गोताखोरों ने शुरू की तलाश; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: नहर में नहाने के दौरान डूबा 13 साल का बालक, स्थानीय गोताखोरों ने शुरू की तलाश; देखें वीडियो
Mon, 14 Apr 2025 06:21 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 14 Apr 2025 06:21 PM IST
सार
बुलंदशहर जिले में मुंडाखेड़ा नहर में नहाने के दौरान एक बालक डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस और आस-पास के ग्रामीणों ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गोताखोरों ने शुरू की तलाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुर्जा थाना क्षेत्र में मुंडाखेड़ा नहर में सोमवार दोपहर को नहाते हुए आबदानगर गांव निवासी 13 साल का बच्चा बिलाल डूब गया। वहीं, डूबने के बाद उसके साथियों ने शोर मचाया और मदद की मांग की।
विज्ञापन
स्थानीय गोताखोरों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस व परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और आस-पास के ग्रामीणों ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। सीओ विकास प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चे की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन