{"_id":"593c24204f1c1bd7058b478d","slug":"95-thousand-withdrawn-from-atm-exchanging","type":"story","status":"publish","title_hn":" एटीएम बदल गिरोह ने खाते से निकाले 95 हजार रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम बदल गिरोह ने खाते से निकाले 95 हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सक्रिय एटीएम बदल गिरोह के सदस्यों ने पर्वतिय कॉलोनी निवासी देवेंद्र सिंह भाटी को शिकार बना डाला। ठगों ने उनका एटीएम कार्ड बदल कर उनके खाते से 95 हजार रुपये निकाल लिए। उन्हें इसकी जानकारी तब हुई जब वह अपनी पासबुक अपडेट कराने बैंक पहुंचे।
विज्ञापन
देवेंद्र सिंह भाटी के मुताबिक 2 मई 2017 को किसी काम से वह सेक्टर 55 गए थे। वहां रुपयों की जरूरत पडने पर एक एक बैंक के एटीएम पहुंचे। वह एटीएम के केबिन में दाखिल हुए तो उसमें तीन युवक पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने कार्ड मशीन में डाल कर पिन और धनराशि अंकित की लेकिन रुपये नहीं निकले। उन्होंने एक दो बार और प्रयास किया लेकिन रुपये नहीं निकले। इस पर केबिन में मौजूद तीनों युवक उनकी मदद के लिए आगे आए। एक ने उनसे कार्ड लेकर मशीन में डाला और पिन पूछकर अंकित की।
विज्ञापन
रुपये नहीं निकलने पर मशीन खराब है कहते हुए उन्हें कार्ड वापस किया और तीनों बाहर निकल गए। वह भी यह देखे बिना कि कार्ड उनका है या नहीं घर चले आए। 11 मई को वह पासबुक अपडेट कराने अपने बैंक पहुंचे तो लिपिक ने बताया कि उनका खाता खाली है। उन्होंने स्टेटमेंट निकलवाया तो उनके एटीएम कार्ड का प्रयोग कर खाते से 95 हजार रुपये निकाले गए थे। उन्होंने कार्ड चेक किया तो वह किसी दूसरे व्यक्ति के नाम का था।
विज्ञापन
उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में दी थी। एसएचओ सेक्टर 55 थाना इंस्पेक्टर नरेंद्र सांगवान ने बताया कि शिकायत आईटी सेल को भेजी गई थी, धोखाधड़ी की घटना साबित होने पर शुक्रवार को केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।