फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   94 years old man total hip orthoplasty

94 साल के बुजुर्ग की सफल टोटल हिप ऑर्थोप्लास्टी

Wed, 09 Jul 2014 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 Jul 2014 01:59 PM IST
विज्ञापन
94 years old man total hip orthoplasty

उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले 94 वर्षीय बुजुर्ग का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में सफलता पूर्वक टोटल हिप ऑर्थोप्लास्टी की गई है।

विज्ञापन


इस उम्र में सर्जरी करना काफी मुश्किल था लेकिन चिकित्सकों ने इस चुनौती को स्वीकार किया और जून के आखिरी सप्ताह में सफल सर्जरी कर बुजुर्ग को नई जिंदगी दी। सर्जरी के दूसरे ही दिन मरीज को अपने पैर पर डॉक्टरों ने खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


94 वर्षीय नसीरुद्दीन के दाहिने कूल्हे का इन्द्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में 24 जून को टोटल हिप अर्थोप्लास्टी की गई। सर्जरी करने वाले सीनियर कंसलटेंट ऑर्थोपेडिक्स एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. राजीव के. शर्मा ने बताया कि इस उम्र में सर्जरी करने पर कई अन्य तरह की कठिनाइयों का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मरीजों की सर्जरी न की गई तो सीने और यूरिन में संक्रमण के अलावा बेड सोर होने का खतरा रहता है। इस उम्र में शरीर की हड्डियां बेहद नाजुक और मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं।

शरीर के ऊतक भी कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में शरीर से अत्यधिक रक्तस्राव का खतरा रहता है। लिहाजा काफी बारीकी से सर्जरी की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed