{"_id":"68cae6cbf3bfc1388a0b3c5a","slug":"9194-seats-still-vacant-for-du-ug-admissions-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-105337-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू यूजी में दाखिले के लिए 9194 सीट अभी भी खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू यूजी में दाखिले के लिए 9194 सीट अभी भी खाली
विज्ञापन
ऑन द स्पॉट मॉप अप दाखिला राउंड के लिए पंजीकरण शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए यूजी के विभिन्न कार्यक्रमों में दाखिले के लिए 9194 सीट अभी भी खाली पड़ी है। सीटों को भरने के लिए डीयू ऑन द स्पॉट मॉप अप दाखिला राउंड की घोषणा कर चुका है। खाली सीटों पर दाखिले के लिए पंजीकरण की प्रकिया बुधवार शाम पांच बजे से शुरू हो गई। उम्मीदवार 19 सितंबर तक पंजीकरण कर सकेंगे।
इस राउंड में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक सीएसएएस (यूजी)-2025 पोर्टल पर पंजीकृत नहीं किया है वह भी एक हजार रुपये के देरी शुल्क के साथ पंजीकरण कर सकेंगे। इस राउंड में दाखिला सीयूईटी के आधार पर नहीं बल्कि कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर मिलेगा। दाखिला के लिए उम्मीदवार को व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होना होगा। मॉप अप राउंड-1 के बाद दाखिला के लिए 9194 सीट फिर भी खाली रह गई। उसके शुरू होने से पहले करीब 9543 सीट खाली थी। आंकड़ों के अनुसार सामान्य श्रेणी में विभिन्न कोर्सों में 1439, ओबीसी श्रेणी में 2136, एससी श्रेणी में 1092, एसटी श्रेणी में 1528, ईडब्ल्यूएस में 1248, दिव्यांग श्रेणी में 1263, सिख में 246 और क्रिश्चियन में 242 सीटें खाली पड़ी हैं। सीट आवंटन और दाखिला की प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू होगी।