फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   900 units of blood donated on Netaji's birth anniversary, Chief Minister encouraged

Delhi NCR News: नेताजी की जयंती पर 900 यूनिट रक्तदान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शुक्रवार को त्यागराज स्टेडियम में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सहभागिता कर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने शिविर में पहुंचे नागरिकों से संवाद किया और उनकी सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि नेताजी का जीवन देशप्रेम, त्याग और समर्पण की प्रेरणा देता है और उनकी स्मृति में रक्तदान करना मानवता की सच्ची सेवा है। इस महारक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खराब मौसम और बारिश के बावजूद 1000 से अधिक नागरिकों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से करीब 900 यूनिट रक्त एकत्र किया। मुख्यमंत्री ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताते हुए उन्हें सम्मान स्वरूप डोनर किट और प्रमाणपत्र प्रदान किए। डोनर किट में जूट बैग, टी-शर्ट, टोपी, कॉफी मग और डोनर बैज शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article