{"_id":"57fa344a4f1c1b665228dfa6","slug":"900-illegal-colonies-will-be-regularized-in-gurgaon-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की 900 अवैध कॉलोनियां जल्द होंगी नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की 900 अवैध कॉलोनियां जल्द होंगी नियमित
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 10 Oct 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव ने कहा कि प्रदेश की 900 अवैध कॉलोनियों को जल्द ही नियमित किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। वहीं प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर सिंह ने दावा किया कि सरकार के विकास कार्यों से राज्य की 99 फीसदी जनता खुश है। मंत्री ने कहा कि दलित व शोषित वर्ग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। समाज के आखिरी व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
यह बातें रविवार को पालम विहार के एक मॉल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान मंत्री ने कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि उनका लक्ष्य केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने वाला होना चाहिए। नरबीर ने बैठक में 14 मंडलों के पदाधिकारियों को संबोधित किया। कहा कि 26 को प्रदेश की भाजपा सरकार अपने गठन के दो वर्ष पूरे कर रही है।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि क्षेत्रवाद, विकास कार्यों में भेदभाव और सरकारी नौकरियों में भाई-भतीजावाद का भाजपा सरकार में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने दावा किया कि दिसंबर 2017 तक गुड़गांव में सभी विकास कार्य पूरे हो जाएंगे। हरियाणा आउसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार आम जनता के हितों के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
हुडा के सेक्टरों का एफएआर बढ़ाना, स्मार्ट ग्रिड से 24 बिजली, केएमपी के प्रथम चरण के निर्माण सहित अन्य कई कार्य जनता के हित के लिए किए जा रहे हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व गुड़गांव प्रभारी संदीप जोशी ने कहा कि भाजपा वर्तमान वर्ष को श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय जयंती के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी दुश्मन देशों को सबक सिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। सर्जिकल स्ट्राइक इसका जीता जागता उदाहरण है।
बैठक में प्रदेश प्रवक्ता रमन मलिक, जिला परिषद् चेयरमैन कल्याण सिंह चौहान, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष यादव, प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष समय सिंह भाटी, महामंत्री अनिल गंडास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।