फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   90 year old man applied for arm licence in noida

90 साल की उम्र में शस्त्र लाइसेंस रिन्युअल की दी अर्जी

Sun, 01 Jan 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 01 Jan 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
90 year old man applied for arm licence in noida

जिला प्रशासन के अधिकारी उस समय हैरान रह गए जब एक 90 साल का बुजुर्ग बंदूक के लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचा। एसडीएम ने बंदूक चलाने की रिपोर्ट लाने को कहा है। बेटा भी लाइसेंस नवीनीकरण न कराने की बात समझाता रहा, लेकिन बुजुर्ग मानने को तैयार नहीं हुआ।

विज्ञापन


दनकौर कोतवाली क्षेत्र के गांव ठसराना के रहने वाले 90 साल की उम्र के डब्बल लाल शर्मा पुत्र प्यारेलाल शर्मा बेटे का सहारा लेकर सूरजपुर जिला मुख्यालय पहुंचे। उनका बंदूक का लाइसेंस रिन्युअल होना है। बंदूक का लाइसेंस 16 अप्रैल 1969 को बुलंदशहर जिले से बनवाया गया था।
विज्ञापन


नवीनीकरण की प्रक्रिया आसान होने के चलते अब तक कोई दिक्कतें नहीं आई। उनके लाइसेंस की वैध अवधि 31 दिसंबर 2016 तक है। नवीनीकरण के लिए शस्त्र विभाग में अर्जी दी गई थी। अर्जी पर पुलिस ने अपनी रिपोर्ट लगा दी है। नवीनीकरण के लिए निर्धारित शुल्क 1500 रुपये भी सरकारी खाता में जमा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के लिए उपजिलाधिकारी सदर राजेश कुमार के यहां लंबित है। लाइसेंसधारी ने नवीनीकरण के लिए उपजिलाधिकारी से मिलकर आग्रह किया। आंखों से कम दिखाई देने, ऊंचा सुने और चलने में दिक्कत होने के चलते उपजिलाधिकारी ने मेडिकल रिपोर्ट लाने और बंदूक से फायरिंग करने में सक्षम होने की रिपोर्ट पुलिस से लाने के लिए कहा है।


60 साल से अधिक आयु होने पर लाइसेंस को नवीनीकरण कराने के लिए अब मेडिकल रिपोर्ट, आधार कार्ड, पुलिस द्वारा शस्त्र चलाने का प्रमाण पत्र देना अनिवार्य कर दिया गया है। डब्बल लाल शर्मा से भी रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही नवीनीकरण करने या न करने पर विचार किया जाएगा। - राजेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed