फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   9 year old girl trying to kidnap.

9 वर्षीय बच्ची को अगवा करने की कोशिश

Wed, 10 Dec 2014 01:46 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 10 Dec 2014 01:46 AM IST
विज्ञापन
9 year old girl trying to kidnap.

नौ साल की बहादुर बच्ची ने अपहर्ता को मात दे दी। हालांकि उसे इस बात का मलाल है कि आरोपी नहीं पकड़ा गया। सोमवार को स्कूल से लौट रही इस बच्ची का आटो चालक ने अपहरण कर लिया और मुंह व हाथ-पैर बांधकर ले जाने लगा।

विज्ञापन


रास्ते में भीड़ देखकर बच्ची ने किसी तरह मुंह से रुमाल हटाया और शोर मचा दिया। इससे बौखलाकर आरोपी ने आटो दौड़ा दिया। बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए छलांग लगा दी।
विज्ञापन


मौके पर लोगों को जुटते देख आरोपी भाग गया। लोगों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार को परिजनों ने थाने में तहरीर दी।

भीमनगर में योगेश कुमार परिवार सहित रहते हैं। अंबेडकर नगर में खराद की दुकान है। योगेश ने बताया कि बेटी संजीवनी (9) बागू स्थित प्राइवेट स्कूल में 5वीं की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार दोपहर पौने दो बजे छुट्टी के बाद वह घर लौट रही थी। बागू स्थित चर्च के पास बच्ची को युवक ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया और स्कूल बैग की बेल्ट व रुमाल से बांधकर आटो में डाल एनएच 24 की ओर ले जाने लगा।


बागू कट पर पेट्रोल पंप के सामने भीड़ देख बच्ची शोर मचाते हुए आटो से कूद गई। संजीवनी किसी तरह मौसी अनीता के घर पहुंची।

संजीवनी की मां ममता ने विजयनगर थाने में तहरीर दी है। आशंका है कि फिरौती के लिए उसे अगवा करने की कोशिश की गई ।

परिजनों के मुताबिक आरोपी युवक पूर्व में उनके घर मजदूरी कर चुका है। 2013 में योगेश ने अपनेमकान का निर्माण करवाया था। निर्माण के लिये लेबर चौक से वह मजदूर लेकर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed