{"_id":"5e15073c8ebc3e87be2cfad3","slug":"9-96-lakh-voters-increased-in-one-year-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा चुनाव: एक साल में बढ़े 9.96 लाख वोटर, मतदान में भी हुआ इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा चुनाव: एक साल में बढ़े 9.96 लाख वोटर, मतदान में भी हुआ इजाफा
Wed, 08 Jan 2020 04:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 08 Jan 2020 04:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली में पिछले एक वर्ष के भीतर 9.96 लाख से ज्यादा वोटर बढ़े हैं। 18 जनवरी 2019 को दिल्ली में लगभग 1.36 करोड़ वोटर थे, जबकि अप्रैल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान वोटरों की संख्या 1.43 करोड़ के आसपास पहुंच गई।
विज्ञापन
अब दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान 6 जनवरी तक मतदाताओं की संख्या 1.46 करोड़ पार कर चुकी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में अब 1,46,92,136 मतदाता हैं। 18 जनवरी 2019 से 6 जनवरी 2020 के बीच 9,96,845 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन
इनमें 4,95,305 महिलाएं शामिल हैं। 1,11,199 मतदाता ऐसे भी हैं जिनकी आयु 18 से 19 वर्ष के बीच है। चुनाव आयोग के ही अनुसार इसी अवधि में दिल्ली की आबादी में 3,79,473 की वृद्घि भी दर्ज होने का अनुमान है।
विज्ञापन
मत प्रतिशत में भी हुई बढ़त
चुनाव आयोग के अनुसार, वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में 57.58 और 2013 के चुनाव में 65.63 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि 2015 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 67.12 फीसदी मतदान हुआ। इस बार उम्मीद है कि दिल्ली वाले ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान कर नया रिकॉर्ड कायम करेंगे।