{"_id":"0842c0d14e8e68d0eedecbc6b94c6199","slug":"9-58-lakh-fraud-to-woman-in-faridabad-for-lottery","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉटरी के चक्कर में महिला को लाखों का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉटरी के चक्कर में महिला को लाखों का चूना
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 31 May 2014 04:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना एनआईटी क्षेत्र में एक महिला से 9.58 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने महिला को करोड़ों की लॉटरी लगने का झांसा दिया और रकम देने से पहले कुछ औपचारिकता पूरी करने के नाम पर रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मामला एनआईटी-5 क्षेत्र का है। मकान नंबर 5एफ/20 में रेनू खट्टर अपने पति अनिल खट्टर के साथ रहती हैं। रेनू ने बृहस्पतिवार को थाना एनआइटी में दी शिकायत में बताया कि कुछ माह पहले उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उनकी कई करोड़ रुपये की विदेशी लॉटरी लगी है।
विज्ञापन
लेकिन उसकी रकम लेने से पहले विजेता को कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती हैं। साथ ही विदेश से पैसा मंगाने के लिए कुछ टैक्स भी जमा करना पड़ता है। रेनू का आरोप है कि उसके पास विजय शर्मा, सुंदर शर्मा और पूजा नामक तीन लोगों के फोन आए, लेकिन उन लोगों ने अपना पता व ऑफिस की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
फोन करने वालों ने रेनू से लॉटरी की रकम देने के एवज में सबसे पहले 25 हजार रुपये बैंक खाते में जमा करवाए। इसके बाद कई किस्तों में धीरे-धीरे 9.58 लाख रुपये वसूल लिए। रेनू का आरोप है कि इतनी रकम लेने के बाद भी न तो फोन करने वालाें ने उसे लॉटरी की रकम दी और न ही उसकी मूल रकम लौटाई।