फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   9.5 million new currency recovered from the car, the accused, in order to replace old notes

कार से 9.5 लाख नई करेंसी बरामद, पुराने नोटों को बदलने की जुगत में थे आरोपी

Thu, 15 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 15 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
9.5 million new currency recovered from the car, the accused, in order to replace old notes

पुलिस ने बुधवार को जमालपुर चौक  के पास होंडा सिटी कार में कार तीन युवकों से 9.5 लाख रुपये के नए नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेने के बाद आयकर विभाग की टीम को सौंप दिया है। युवकों से पूछताछ की जा रही है। सीआईए साउथ बिलासपुर टीम ने नाकाबंदी के दौरान जमालपुर चौक पर शक होने पर दिल्ली के नंबर की होंडा सिटी कार को रुकवाया। कार में तीन युवक सवार थे। जो कि पुलिस को देखकर कुछ सकपका गए।

विज्ञापन


पुलिस ने कार की तलाशी ली तो तीनों युवकों के पास से 472 नोट 2000 रुपये के, 2 नोट 500-500 रुपये समेत कुल 9.50 लाख रुपये बरामद हुए। इतनी रकम कार में रखकर चलने के बारे में युवकों से पूछताछ की गई तो वह कोई सबूत नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेने के साथ ही कार व रुपयों को भी अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए युवक दिल्ली के रजोकरी निवासी मोनू यादव, रेवाड़ी के कोसली निवासी जयप्रकाश, गुुरुग्राम की ढाणी कुंभावास(भोड़ा कलां) निवासी नवीन हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी आयकर विभाग की टीम को दी, जिसके बाद आयकर विभाग की टीम सीआईए सेंटर पर पहुंची और युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ये युवक इन नोटों को कमीशन पर पुराने नोटों से बदलने की फिराक में घूम रहे थे। बता दें कि मंगलवार को भी पुलिस ने राजीव चौक पर होंडा ब्रियो कार से 7.92 लाख रुपये की नई करेंसी बरामद की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को पुलिस महानिदेशक केपी सिंह ने गुरुग्राम में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर नोटबंदी के बाद अधिक मात्रा में नई करेंसी को लेकर चलने वालों पर सख्त नजर रखने की हिदायत दी थी। 


नहीं थम रहा है नोटों के साथ पकड़े जाने का सिलसिला
गुरुग्राम से 15 लाख के साथ पकडे़ जाने की शुरूआत हुई थी। डीएलएफ , सिविल लाइन, सेक्टर पांच , बिलासपुर में लगातार नोटों के साथ लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस महानिदेशक के आदेश के बाद कमिशभनरी की पुलिस ने गुजरने वालों के वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed