{"_id":"5d1161028ebc3e39b502615c","slug":"8th-grade-student-suicides-by-jumping-from-7th-floor-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"7वीं मंजिल से कूदकर 8वीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7वीं मंजिल से कूदकर 8वीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या
Tue, 25 Jun 2019 05:17 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 25 Jun 2019 05:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में सिटी कोर्ट फासकोस रेस्तरां की 7वीं मंजिल से कूदकर 8वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मृतका इस रेस्तरां में कार्यरत अपनी बहन से मिलने के लिए आई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले कही जांच कर रही है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में मालूम हुआ है कि छात्रा किसी बात को लेकर तनाव में थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मूल रूप से मधुबनी बिहार निवासी 16 वर्षीय लक्ष्मी अपनी बहन के साथ गांव नाथूपुर में किराए पर रहती थी। वह 8वीं कक्षा में पढ़ती थी। सोमवार दोपहर को वह सिटी कोर्ट के भूतल पर फासकोस रेस्तरां में काम करने वाली अपनी बहन से मिलने आई थी। पुलिस के मुताबिक छात्रा किसी बात को लेकर तनाव में थी। अपनी परेशानी के बारे में जिक्र करने के लिए वह अपनी बहन के पास रेस्तरां में आई थी। बहन का ठोस रिस्पांस न मिलने पर छात्रा निराश हो गई और उसने बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर जाकर छलांग लगा दी।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों मुताबिक छात्रा के रेस्तरां से छलांग लगाने के बाद उसकी बहन भी वहां से गायब हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन