फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   824 rooms for resident doctors at Ram Manohar Lohia Medical College will be made hostels

131.32 अारएमएल मेडिकल कॉलेज में बनेगा रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए 824 कमरों का हॉस्टल

Sun, 17 Feb 2019 08:49 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sun, 17 Feb 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
824 rooms for resident doctors at Ram Manohar Lohia Medical College will be made hostels
doctor

राम मनोहर लोहिया मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए 20 मंजिला और 824 कमरों वाले हॉस्टल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। 131.32 करोड़ रुपये की लागत से पीजीआईएमआर के रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए यह हॉस्टल बनाया जाएगा। हॉस्टल निर्माण परियोजना की पर्यावरणीय मंजूरी के प्रस्ताव पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने कहा है कि इस निर्माण कार्य के लिए पर्यावरणीय मंजूरी की जरूरत नहीं है। ऐसे में इस प्रस्ताव को विचार सूची से बाहर किया जाता है। हालांकि, समिति ने कहा है कि निर्माण में टिकाऊ विकास सिद्धांतों का पूरा पालन किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


राम मनोहर लोहिया मेडिकल कॉलेज और लेडी हॉर्डिंग्स के रेजिडेंट डॉक्टर लंबे समय से इस हॉस्टल के निर्माण की मांग कर रहे हैं। वहीं, हाल ही में कैग रिपोर्ट में भी कहा गया था कि रेजिडेंट डॉक्टर इस वक्त जिस हॉस्टल में रह रहे हैं, वह बेहद जर्जर है और कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता है।
विज्ञापन


दिल्ली में राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन समिति के अभाव में यह प्रस्ताव केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की विशेष समिति के समक्ष पेश किया गया था। विशेष समिति ने कहा कि निर्माण के दौरान सीवेज निकासी, वर्षा जल संचयन और ठोस कचरे का समुचित प्रबंधन इत्यादि काम पर्यावरणीय मानकों के तहत होना चाहिए। इसके अलावा राख से निर्मित ईंटों का निर्माण भी किया जाना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष समिति ने बैठक में परियोजना के सभी पक्षों पर गौर करने के बाद कहा कि पर्यावरण प्रभाव आकलन अधिसूचना-2006 के तहत भवन और निर्माण परियोजनाओं की श्रेणी में स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल और शैक्षिक संस्थाओं के लिए पर्यावरणीय मंजूरी की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed