फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   82 days later the death toll from Corona reached below 10 in delhi

82 दिन बाद कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 10 से नीचे पहुंचा

Wed, 12 Aug 2020 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 Aug 2020 06:15 AM IST
विज्ञापन
82 days later the death toll from Corona reached below 10 in delhi
demo pic - फोटो : पीटीआई

राजधानी में मंगलवार को कोरोना से आठ लोगों की मौत हुई। 82 दिनों के बाद मौत का आंकड़ा 10 से नीचे पहुंचा है। इससे पहले 19 मई को संक्रमण से 6 लोगों की मौत हुई थी। उसके बाद यह आंकड़ा सबसे कम है।

विज्ञापन


मौतों की संख्या कम आने पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली में कोरोना से केवल 8 मौतें हुई है। कई दिनों के बाद मौत की संख्या 10 से नीचे गई है। मौतों को कम करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। सरकार की कोशिश है कि संक्रमण से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं होना चाहिए। हर एक इंसान की जान बहुत क़ीमती है। 
विज्ञापन


सरकार ने मौत की संख्या को कम करने के लिए 4 समितियो का गठन किया था। इन समितियों ने कोविड अस्पतालों में हो रही मौतों का आंकलन कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। सरकार ने समिति की सिफारिशों को लागू किया। इससे रोजाना होने वाली मौत की संख्या में बड़ी कमी आई है। जून में रोजाना औसतन 74 लोगों की मौत हो रही थी। जूलाई में यह संख्या 40 थी और अब अगस्त में 15 रह गई है। वहीं,कुल मौत का आंकड़ा 4139 पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक,बीते 24 घंटो में कोरोना के 1257 केस आए। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,47,391 हो गई। इनमें से 1,32,384 लोग ठीक हो चुके हैं। इस समय कोविड अस्पतालों में 13,722 बेड उपलब्ध हैं और 10,510 खाली हैं। 


राजधानी में प्रति 10 लाख की आबादी पर 64,412 जांच हो रही है। कुल जांच की संख्या 12,238,45 हो गई है। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 493 हो गई हैं। होम आइसोलेश में 5523 मरीज इलाज करा रहे हैं।  बुलेटिन के मुताबिक,19,440 लोगों की जांच की गई। इनमें 14,084 एंटीजन और 5,356 आरटी-पीसीआर जांच हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed