{"_id":"5d22a09f8ebc3e6cea175c1e","slug":"800-thousand-police-posted-in-kaanvada-yaatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा: 8000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, 10 मिनट में करेंगे रिस्पांस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा: 8000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, 10 मिनट में करेंगे रिस्पांस
Mon, 08 Jul 2019 07:17 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 08 Jul 2019 07:17 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा की तैयारियों के मद्दनेजर आयोजित छह राज्यों के अधिकारियों की बैठक में उत्तरप्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि सुरक्षा के तहत कांवड़ा यात्रा में इस बार 8000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। वहीं, यूपी-100 व कंट्रोल रूप पर मिलने वाली सूचना के रेस्पांस टाइम को घटाकर 14 मिनट से 10 मिनट कने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान त्रिशूल, भाला आदि रखने के सवाल पर कहा कि किसी भी धार्मिक आस्था से जुड़ी वस्तु पर रोक नहीं लगाई गई है, लेकिन वह अपील करेंगे कि ऐसी वस्तुएं कांवड़ यात्रा के दौरान न रखें। वहीं, उन्होंने कहा कि डीजे पर भी कांवड़ यात्रा के दौरान रोक नहीं है लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा। यानी देर रात में डीजे नहीं बजेंगे और अश्लील गानों पर भी रोक रहेगी।
विज्ञापन
2017 में 38 और 2018 में हुईं 17 घटनाएं
डीजीपी ने बताया कि वर्ष 2017 में कांवड़ यात्रा के दौरान झगड़े आदि की 38 घटनाएं हुईं थीं। जबकि वर्ष 2017 में केवल 17 घटनाएं हुईं। इस वर्ष ऐसी कोशिश होगी कि ऐसी घटनाओं की संख्या और कम हो। न्होंने आगे कहा कि गत वर्ष उन्होंने चार जगह से आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इस वर्ष भी वह आतंकी खतरे से इंकार नहीं करते। इसके चलते एटीएस तैनात रहेगी। कांवड़ मेले में स्पेशल स्क्वॉयड की तैनाती होगी। आईबी से भी लगातार तालमेल रखा जाएगा।
विज्ञापन