{"_id":"72f933f6ef6f8065b80dca32723f1c4c","slug":"80-thousand-water-connection-illegal-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्ाहर में 80 हजार पानी के कनेक्शन हैं अवैध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्ाहर में 80 हजार पानी के कनेक्शन हैं अवैध
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 29 May 2014 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र स्थित विभिन्न कॉलोनियों में चल रहे पानी के अवैध कनेक्शन को नियमित कराने का प्रस्ताव निगम सदन की बैठक में रखा जाएगा। पार्षदों के सहयोग से निगम इसे अमलीजामा पहनाना चाहता है, ताकि आय में वृद्धि हो सके।
विज्ञापन
क्षेत्रीय कराधान अधिकारी बलबीर पंवार ने बताया कि निगम की सीमा के अंदर पानी के करीब 80 हजार कनेक्शन अवैध हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी कॉलोनियों के लोग पानी कनेक्शन को वैध कराने के लिए तैयार नहीं हैं। इस मामले को तीन जून को होने वाली नगर निगम सदन की बैठक में पार्षदों के सामने रखकर पास कराया जाएगा।
विज्ञापन
बीते 29 अक्तूबर को हुई सदन की बैठक में इस प्रस्ताव को रखा गया था। संशोधित दरों पर वैध कनेक्शन करने की तिथि 31 मार्च 2014 तक बढ़ाई गई थी। इस दौरान पानी के 661 तथा सीवर के 723 कनेक्शन नियमित किए गए थे। 100 वर्गगज के प्लॉट के लिए पानी कनेक्शन की दर 1000 रुपये तथा सीवर के लिए 1500 रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
जबकि 250 वर्गगज के लिए 1500 व सीवर के लिए 3000 रुपये, 500 वर्गगज के लिए छह हजार व सीवर के लिए नौ हजार रुपये जबकि 500 वर्गगज से अधिक साइज के प्लॉट के लिए पानी कनेक्शन की दर 20 हजार रुपये तथा सीवर कनेक्शन के लिए करीब 22 हजार रुपये रखने का प्रस्ताव है। सदन में मंजूर होने के बाद कैंप लगाकर कनेक्शनों को नियमित किया जाएगा।