फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   80% sell decreased in noida due to demonetization

दुकानदारों की 80 प्रतिशत गिर गई सेल,  फुटकर विक्रेता की सब्जियां हो गई खराब

Sun, 13 Nov 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 13 Nov 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
80% sell decreased in noida due to demonetization
- फोटो : अमर उजाला

500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने का असर सबसे ज्यादा बाजारों में दिख रहा है। ग्राहक तो परेशान हैं ही लेकिन दुकानदारों को भी सरकार के इस कदम ने रुला दिया है। इस वजह से बाजारों में रौनक चली गई है। प्रस्तुत है अमर उजाला संवाददाता नेहा शर्मा और फोटोग्राफर राजन राय की रिपोर्ट..

विज्ञापन


शाम तीन बजे हरौला मार्केट:
 यहां के मार्केट में खरीदार नजर ही नहीं आ रहे थे। जहां पहले शाम के समय पैर रखने तक की जगह नहीं होती थी, वहां पर ढूंढने से भी ग्राहक नहीं दिख रहा था। ये हाल शहर की तमाम मार्केटों का है। दुकानदारों को समझ नहीं आ रहा है कि वो कैसे इस स्थिति से उभरें। दुकानदारों के पास कई दिन पुराना माल रखा हुआ है। लेकिन बिक ही नहीं रहा है। लिहाजा वह सस्ती दर पर भी सब्जी दे रहे थे।
विज्ञापन


शाम चार बजे इंद्रा मार्केट: 
यहां के बाजार में 100 रुपए के नोट की कमी से खरीदार नजर नहीं आए। यहां सब्जियों का बड़ा बाजार है। लेकिन खरीदार नहीं होने से यहां की सब्जियां खराब हो रही हैं। दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। नया माल खरीदने के लिए उनके पासा पैसा नहीं है। सभी मार्केट में सन्नाटा छाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2 हजार का नया नोट भी नहीं ले रहा कोई

80% sell decreased in noida due to demonetization

बाजारों में कैश में ही सामान मिल रहा है। ऐसे में लोगों को मॉल्स में बने स्टोरों का कही सहारा लेना पड़ रहा है। जिन लोगों के पास कार्ड नहीं है उनके लिए मुसीबत बन गया है। ऐसे में लोग पड़ोसियों की मदद ले रहे हैं। उनकी मदद से अपना काम चला रहे हैं। 

सरकार 500 और 1000 रुपये का नोट बंद करके अभी 2 हजार का नया नोट लोगों को दे रही है। लेकिन ऐसे नोट का क्या फायदा जब दुकानदार इसको लेने से कतरा रहे हैं। हरौला मार्केट में शनिवार को कई लोग नया 2 हजार रुपये का नोट लेकर खरीदारी करने आए, लेकिन किसी ने नोट ही नहीं लिया। दुकानदारों का कहना है कि 2 हजार का नोट लेंगे तो खुले पैसे कैसे देंगे। इससे अच्छा है नोट ले ही नहीं।

हमारी 90 फीसदी सेल गिर गई है। हालत ये हो गई है कि कई ग्राहकों के निवेदन पर 500 का नोट भी ले रहे हैं। लेकिन बचे हुए पैसे वापस नहीं दे रहे हैं।- मोहित, दुकानदार 
मेरा 5 फीसदी भी सेल नहीं हो रही है। कोई कैश देने को तैयार नहीं है। यही हालत रही तो सब्जियां खराब हो जाएंगी और नया माल खरीदने का पैसा ही नहीं है।-गरीब दास
पहले दिन में करीब 50 हजार की सेल होती थी। लेकिन पिछले 4 दिनों में सेल 8 हजार भी नहीं रही है। कैश तो कोई सामान ही नहीं खरीद रहा है।-बी एम यादव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed