फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   80 police officers transferred in Tillu murder case

Tillu Tajpuria Case: टिल्लू हत्याकांड में 80 पुलिस अधिकारियों के तबादले, जेल प्रशासन बता रहा सामान्य प्रक्रिया

Fri, 26 May 2023 07:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 26 May 2023 07:16 PM IST
सार

जेल प्रशासन इसे सामान्य तबादला बता रहा है लेकिन सूत्रों का कहना है कि टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद जेल की छवि को सुधारने के लिए तबादले किए गए हैं।

विज्ञापन
80 police officers transferred in Tillu murder case
Tillu Tajpuriya Murder case - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तिहाड़ जेल में एक माह में दूसरी बार भारी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है। शुक्रवार को तिहाड़, रोहिणी और मंडोली जेल के 80 अधिकारियों व कर्मचारियों को अलग अलग जेलों व मुख्यालय में भेजा गया है। जेल प्रशासन इसे सामान्य तबादला बता रहा है लेकिन सूत्रों का कहना है कि टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद जेल की छवि को सुधारने के लिए तबादले किए गए हैं।

विज्ञापन

तिहाड़ जेल संख्या आठ में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या होने के बाद सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे। जेल की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए जेल प्रशासन ने इसी माह तिहाड़ में भारी पैमाने पर फेरबदल की थी। इसी माह सभी जेल में तैनात 99 अधिकारियों व कर्मचारियों का तबादला किया था। इसके बाद अब शुक्रवार को 80 अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले को इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल प्रशासन के अनुसार 80 अधिकारियों व कर्मचारियों का तबादला तिहाड़ से रोहिणी जेल, रोहिणी जेल से मंडोली जेल और जेल मुख्यालय किया गया है। वहीं मुख्यालय में तैनात कुछ अधिकारियों को जेल में तैनात किया गया है। पांच उपाधीक्षक, नौ सहायक अधीक्षक, आठ मुख्य वार्डर और 58 वार्डर को इधर से उधर किया गया है। जेल अधिकारियों ने इसे सामान्य तबादला बता रहे हैं। 

विज्ञापन

टिल्लू ताजपुरिया की जेल में हत्या के बाद जेल प्रशासन ने सुरक्षा के लिए कई उपाय किए है। जिसमें गैंगस्टरों का जेल बदलने के साथ साथ क्यूआरटी की तैनाती, खुले जगहों पर जाल लगाने और बैरक में लगे लोहे के रॉड की जांच कर कमजोर रॉड को बदलने का काम किया जा रहा है। जेल अधिकारियों का कहना है कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed