{"_id":"5e4d6c128ebc3ef2ca009144","slug":"80-percent-cheaper-medicine-will-be-available-at-railway-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी 80 फीसदी सस्ती दवा, दिल्ली में चुना गया ये स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी 80 फीसदी सस्ती दवा, दिल्ली में चुना गया ये स्टेशन
Wed, 19 Feb 2020 10:43 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 19 Feb 2020 10:43 PM IST
सार
-आनंद विहार स्टेशन पर दवा-दोस्त नाम का जेनेरिक दवाइयों का स्टोर खुला
-वेटिंग लाउंथ में थकान मिटाने के लिए मसाज की भी व्यवस्था कराई
विज्ञापन
आनंद विहार स्टेशन पर दवा-दोस्त नाम का जेनेरिक दवाइयों का स्टोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों को अब रेलवे स्टेशनों पर भी दवाई मिल सकेगी। खास बात यह है कि दवा बाहरी दुकानों से 80 प्रतिशत सस्ती मिलेगी। रेलवे ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर दवा-दोस्त नाम के स्टोर की शुरुआत की है। यहां जेनेरिक दवाइयां मिलेंगी। इस वजह से यह काफी सस्ती होंगी। इसके अलावा रेलवे ने यात्रियों की थकान मिटाने का भी इंतजाम किया है। स्टेशन परिसर में मसाज कियोस्क लगाया गया है। हालांकि, इसके लिए यात्रियों को जेब ढीली करनी होगी।
विज्ञापन
स्टेशनों का विकास करने के साथ ही रेलवे यात्रियों को भी सुविधाएं देने की कवायद कर रहा है। बुधवार को इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक एसके लोहानी ने दवा की दुकान के साथ ही वेटिंग हॉल का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि बढ़िया गुणवत्ता की दवाइयां दवा-दोस्त स्टोर पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
लंबी दूरी से आने वाले यात्रियों के थकान मिटाने के लिए वेटिंग लाउंज में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यहां मसाज कियोस्क की व्यवस्था है। वहीं, बेहतर रिफ्रेशमेंट के लिए स्नैक्स भी दिए जाएंगे। लोहिया ने बताया कि आनंद विहार स्टेशन एक प्रयोग है। सफलता के साथ ही अन्य स्टेशनों पर भी बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी। पल्स हेल्थ कियोस्क और फिलांथ्रोपिक बुक स्टाल की सुविधा भी स्टेशन पर यात्रियों को मिल रही है। जल्द ही रिगो टैक्सी व चार्जिंग कियोस्क की सुविधा भी यात्रियों को मिलेगी।
विज्ञापन