{"_id":"1d8f098adb342ed926963caa62aa375e","slug":"8-70-lakh-robbed-at-gun-point-by-the-kiln-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाडे़ भट्ठा मालिक से गन प्वाइंट पर 8.70 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाडे़ भट्ठा मालिक से गन प्वाइंट पर 8.70 लाख लूटे
अमर उजाला, लोनी
Updated Mon, 23 Jun 2014 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार सुबह गनौली गांव के पास दिनदहाडे़ बाइक सवार बदमाशों ने भट्ठा मालिक को गन प्वाइंट पर लेकर 8.70 लाख रुपये और दो मोबाइल लूट लिया। वारदात के वक्त भट्ठा मालिक बडे़ भाई के साथ कार में लेबर का हिसाब करने भट्ठे पर जा रहे थे।
विज्ञापन
दिनदहाडे़ लूट की वारदात से क्षेत्र के व्यापारी और उद्योगपति दहशत में हैं। भट्ठा मालिक ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस वारदात के खुलासे में लगी है।
विज्ञापन
ज्योति नगर दिल्ली निवासी महेश सिंघल पुत्र जित्तेमल का गनौली गांव के पास एमकेबी के नाम से ईंट भट्ठा है। सोमवार सुबह दस बजे महेश सिंघल अपने बडे़ भाई कृष्ण कुमार के साथ रिट्ज कार से भट्ठे पर मजदूरों का हिसाब करने जा रहे थे।
विज्ञापन
कार को चालक हरपाल चला रहा था। जैसे ही वे गनौली मार्ग पर भट्ठे के नजदीक पहुंचे तो लाल रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक किया। बदमाशों ने अपनी बाइक कार के सामने लगा दी।
कार रुकते ही दो बदमाशों ने चालक एवं भट्ठा मालिक को गन प्वाइंट पर ले लिया। चालक से चाभी छीनकर बदमाशों ने उससे कार की डिग्गी खुलवाई। वहां रुपये नहीं मिले तो बदमाशों ने कार को खंगाला तथा ड्राइवर सीट के नीचे रखे 8.70 लाख रुपये से भरा बैग एवं दो मोबाइल लूट ले गए।
जाते समय वह थोड़ी दूरी पर कार की चाभी फेंककर चले गए। मालिक ने भट्ठे पर जाकर घटना की सूचना दी, तब मुनीम पवन शर्मा ने कंट्रोल रूम को घटना की फोन से जानकारी देनी चाही, मगर पुलिस कंट्रोल रूम का फोन ही रिसीव नहीं हुआ।
करीब आधे घंटे बाद पुलिस की गाड़ी वहां से गुजरी तो भट्ठे पर लोगों की भीड़ जमा देखकर रुक गई। तब पुलिस को घटना की जानकारी हुई। भट्ठा मालिक ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध थाने में तहरीर दे दी है।
घटना को संदिग्ध मान रही है पुलिस
थाना प्रभारी का कहना है कि मौके पर लोगों से पूछताछ की गई थी, लेकिन कोई भी घटना की पुष्टि नहीं कर पाया है। घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। जांच के बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा।