{"_id":"e091596955a7ce87adbde84659e7a036","slug":"700-city-buses-will-stop-at-ghaziabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में बंद होंगी 700 सिटी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में बंद होंगी 700 सिटी बसें
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 22 Oct 2015 12:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में सिटी बसों के संचालन पर परिवहन विभाग ने रोक लगा दी है। न्यायालय के आदेश के बाद बसों के रजिस्ट्रेशन, फिटनेस और परमिट पर रोक लग गई है। न्यायालय ने गाजियाबाद व मेरठ में सिटी बसों के संचालन की गाइडलाइन को ही गलत माना है।
शहर में सिटी बसों के करीब 700 परमिट हैं। इनमें से ज्यादातर बसों का संचालन ऑन रिकार्ड हो रहा है। परिवहन विभाग ने अब इन बसों का संचालन रोकने का निर्णय लिया है।
इनके परमिट कैंसल कर संचालन बंद किया जाएगा। ट्रांसपोर्टर मुनेंद्र शिशौदिया ने बताया कि आरटीओ ने बस संचालकों की बैठक बुलाकर सिटी बसों पर रोक लगाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुछ ट्रांसपोर्टर पहले हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। दोनों ही अदालतों ने सिटी बसों का संचालन रोकने के आदेश दिए हैं।
मुनेंद्र शिशौदिया ने बताया कि उक्त आदेश कुछ ट्रांसपोर्टर पर ही लागू हो रहे हैं। इनको सभी पर प्रभावी करना गलत है। कोर्ट ने सिटी बसों के संचालन के लिए जारी गाइडलाइन को ही गलत माना है।
स्टेशनों पर वेंडरों को अब जरूर बेचना होगा रेल नीर
रेलवे स्टेशनों पर अब रेल नीर ही बिकेगा। वेंडरों ने गैर स्वीकृत ब्रांड का पानी बेचा तो उनका ठेका निरस्त कर दिया जाएगा। रेल नीर की बिक्री में घोटाला उजागर होने के बाद गाजियाबाद में भी वेंडरों पर सख्ती कर दी गई है।
अधिकारियों ने सर्कुलर जारी कर वेंडरों को चेतावनी दी है। त्योहारी सीजन में रेलवे अफसर छापामारी करेंगे। रेलवे स्टेशनों पर रेल नीर बेचने के आदेश पहले से जारी हैं, लेकिन कम मुनाफे के चलते कांट्रेक्टर और वेंडर रेल नीर की बजाय सस्ते ब्रांड का पानी खरीद लेते हैं।