{"_id":"6a381b159361f7984c0cbbb8","slug":"70-year-old-woman-gang-raped-while-grazing-cattle-in-the-forest-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113008-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जंगल में पशु चराने गई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जंगल में पशु चराने गई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से गैंगरेप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। सदर थाना नूंह क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के बेटे ने गांव के ही दो युवकों पर दुष्कर्म, मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। परिजनों ने मामले में पुलिस से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, 21 जून को दोपहर के समय परिवार के अन्य सदस्य एक कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान बुजुर्ग महिला पशु चराने के लिए जंगल गई थी। आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने पहले उसके पशु छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों ने महिला के साथ मारपीट की और उसे जबरन एक तरफ ले जाकर कथित दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना के बाद दोनों आरोपी महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। होश आने पर महिला घर की ओर चली, लेकिन रास्ते में फिर बेहोश हो गई। ग्रामीणों ने उसे घर पहुंचाया, जहां होश में आने के बाद उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने महिला के कानों की बालियां भी छीन लीं।
घटना के बाद परिजनों ने बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नूंह में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़िता को रक्तस्राव अधिक होने से हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
इस मामले में जब सदर थाना नूंह प्रभारी प्रवीण कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, अभी तक थाने में कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम को गांव में तफ्तीश के लिए भेजा गया है। यदि जांच में आरोपों की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।