फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   68 years old woman arrested from Delhi for trying bank fraud worth 11 crore rupees

एक ही प्रॉपर्टी को कई बैंकों में रखी गिरवी, 11 करोड़ रुपये का चूना लगाने वाली 68 वर्षीय महिला गिरफ्तार

Wed, 30 Dec 2020 09:45 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 30 Dec 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
68 years old woman arrested from Delhi for trying bank fraud worth 11 crore rupees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

एक ही प्रॉपर्टी को कई बैंकों में गिरवी रखकर 11 करोड़ रुपये का चूना लगाने वाली एक बुजुर्ग महिला को आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान ललिता रानी (68)(बदला हुआ नाम) के रूप में हुई है। 2016 के बाद से महिला गायब थी। 

विज्ञापन


महिला के दो बेटों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। ललिता ने ड्राईफ्रूट का कारोबार बढ़ाने के नाम पर अपनी प्रॉपर्टी को अलग-अलग बैंक में गिरवी रखकर बैंकों को चूना लगाया। पुलिस महिला से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


आर्थिक अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त डॉ. ओपी मिश्रा ने बताया कि इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने 2014 में 1.60 करोड़ ठगी की शिकायत दी थी। कंपनी ने आरोप लगाया कि ललिता रानी ने अपनी कंपनी दौलतराम-नरेश कुमार के कारोबार को बढ़ाने के नाम पर लोन मांगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोन के बदले महिला ने हडसन लेन, किंग्जवे कैंप में अपनी प्रॉपर्टी को गिरवी रख दिया। बेटे-बहू को भी इसमें शामिल किया गया। लोन लेने के बाद आरोपियों ने लोन की किस्त देनी बंद कर दी। बाद में उनको एनपीए घोषित कर दिया गया। कंपनी की शिकायत पर पहले लाजपत नगर थाने में मामला दर्ज हुआ। बाद में जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी गई।

मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ललिता व उसके बेटों ने इसी तरह से सिंडीकेट बैंक, ओबीसी, चोला मंडलम और हिन्दुजा लेलैंड लिमिटेड कंपनी से भी लोन लिया हुआ था। महिला ने बेटे बहू को भी गारंटर बनाया हुआ था। 


जांच के बाद पुलिस ने महिला के बेटे शंकर सिंघल और आशीष सिंघल को गिरफ्तार कर लिया। महिला लगातार फरार रही। एक सूचना के बाद पुलिस ने मंगलवार को ललिता को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। मामले में बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed