{"_id":"a170d8037edd0983a429992343acbeb9","slug":"68-33-percent-voting-in-final-phase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम चरण में 68.33 फीसदी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम चरण में 68.33 फीसदी वोटिंग
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 10 Dec 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में रजापुर ब्लॉक के 10 गांवों में 68.33 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे।
विज्ञापन
रजापुर ब्लॉक के पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार सुबह वोटरों में खासा उत्साह दिखा। कोहरे और सर्दी होने के बावजूद लोग मतदान स्थल पर पहुंचे और वोट दिया। सुबह 11 बजे तक 32 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
तीन बजे तक 62.48 प्रतिशत वोट पड़े। भीकनपुर गांव में तीन बजे के बाद पोलिंग बूथ पर मतदाता नजर नहीं आए। एसओ उम्मेद यादव ने बताया कि मुरादनगर थानाक्षेत्र के 10 गांव रजापुर ब्लॉक में आते हैं।
विज्ञापन
बुधवार को पंचायत चुनाव के चौथे चरण में रजापुर ब्लॉक के भोवापुर, शमशेरपुर, शाहपुर, मथुरापुर, बहादरपुर, मकरेड़ा, भीकनपुर, कनौजा, जलालाबाद, मनोटा गांव, सीकरीकंला, काजमपुर, दौसा बंजारपुर, मानकी में मतदान हुआ।
पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे।
दो प्रत्याशियों पर दर्ज हुई रिपोर्ट
पंचायत चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रलोभन देने वाले दो प्रत्याशियों के खिलाफ आचार संहित उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एसओ उम्मेद यादव ने बताया कि मथुरापुर गांव में मंगलवार रात प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब बांट रहा था। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर 20 पव्वे बरामद किए हैं।
कनौजा गांव में मतदाताओं को भोजन का प्रलोभन देने वाले अजीत त्यागी के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।