फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   60-year-old stabbed in road rage case in delhi

रोडरेज: स्कूटी के आगे आने पर हटने के लिए कहा तो मारा चाकू, बुजुर्ग की हालत गंभीर

Tue, 15 Oct 2019 05:46 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 15 Oct 2019 05:46 AM IST
विज्ञापन
60-year-old stabbed in road rage case in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

कृष्णा नगर इलाके में रविवार रात रोडरेज की घटना में एक युवक ने 60 साल के बुजुर्ग को चाकू मार दिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। 

विज्ञापन


जांच में पता चला है कि आरोपी युवक बुजुर्ग की स्कूटी के आगे आ गया था। हटने के लिए कहा तो उसने चाकू मार दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान की कोशिश की जा  रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित अशोक जैन परिवार के साथ गली नंबर-6, शंकर नगर एक्सटेंशन में रहते हैं। वह शांति मोहल्ला में कपड़े की दुकान चलाते हैं। वह दुकान से स्कूटी पर घर लौट रहे थे। शंकर नगर एक्सटेंशन गली नंबर-2 में पहुंचे तो एक युवक उनकी स्कूटी के आगे चलने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक ने युवक से हटने के लिए कहा तो उसने अनसुना कर दिया। ऐसे में उन्होंने साइड से स्कूटी निकालने का प्रयास किया तो आरोपी फिर से स्कूटी के आगे आ गया। विरोध जताने पर वह आग बबूला हो गया और चाकू निकालकर अशोक जैन की कमर पर मार दिया। आसपास के लोग फौरन अस्पताल ले गए। 
 

बाइक से स्कूटी छू गई तो परिवार पर जानलेवा हमला

वजीराबाद इलाके में बाइक से स्कूटी छू जाने पर कुछ युवकों ने एक युवक व उसके परिवार पर घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित युवक व उसके पिता को जमकर पीटा। 

वारदात के दौरान आरोपियों ने पीड़ित के घर पर पथराव भी किया। हमले में पिता-पुत्र जख्मी हो गए। पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। परिवार ने भीड़ पर तमाशबीन खड़े रहने का आरोप लगाया। शनिवार देर रात की है। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।

पुलिस  के मुताबिक वारदात वजीराबाद गली नंबर-9 में हुई। यहां हैंडीक्रॉफ्ट का काम करने वाले आबिद हुसैन परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा अफनान अपने दोस्त के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी स्कूटी बाइक को छू गई। अफनान ने बाइक पर सवार तीन युवकों को संभलकर चलने के लिए कहा तो वे उसके साथ गाली-गलोच करने लगे। 

विरोध करने पर आरोपियों ने अफनान व उसके दोस्त को पीटना शुरू कर दिया। अफनान जान बचाकर अपने घर में घुस गया तो आरोपी भी उसके पीछे आ गए। पिता आबिद हुसैन व एक पड़ोसी ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। 

इस बीच लड़कों ने उनके घर पर पथराव भी किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले में अफनान और आबिद हुसैन जख्मी हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed