{"_id":"69d55214d66a2c86220072f5","slug":"6-day-special-yoga-camp-begins-at-manuvas-school-children-given-health-message-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-111117-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मानुवास स्कूल में 6 दिवसीय विशेष योग शिविर शुरू, बच्चों को दिया स्वास्थ्य का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मानुवास स्कूल में 6 दिवसीय विशेष योग शिविर शुरू, बच्चों को दिया स्वास्थ्य का संदेश
विज्ञापन
फोटो - योग करते स्कूली बच्चें।
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 75 दिवसीय अभियान के तहत आयुष विभाग नूंह और हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मानुवास में 6 दिवसीय विशेष योग शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. यशबीर गहलावत के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। शिविर में आयुष विभाग के योग सहायकों द्वारा स्कूली बच्चों और अध्यापकों को नियमित योगाभ्यास कराया जा रहा है। साथ ही उन्हें योग के शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. मनोज कुमार और योग विशेषज्ञ डॉ. रामावतार शर्मा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व 75 दिनों तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 7 अप्रैल (विश्व स्वास्थ्य दिवस) से 1 मई तक दिव्यांगों, वृद्धजनों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष योग शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि मानुवास के बाद सेवा भारती फिरोजपुर झिरका, वृद्धाश्रम और आंगनवाड़ी केंद्रों में भी शिविर लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़ सकें और स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें।