{"_id":"68bd9c872cd96e6a05006074","slug":"57-of-free-ration-distribution-work-completed-in-delhi-this-month-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-103981-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली में इस महीने 57 फीसदी मुफ्त राशन वितरण का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली में इस महीने 57 फीसदी मुफ्त राशन वितरण का काम पूरा
विज्ञापन
- 1.45 लाख प्रवासी लाभार्थियों को मिला लाभ, राशन दुकानों पर पारदर्शिता बढ़ाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (एनएफएसए) और वन नेशन वन राशन कार्ड (ओएनओआरसी) योजना के तहत इस महीने दिल्ली में 57 फीसदी राशन वितरण का काम पूरा किया गया है। इसमें 1.45 लाख प्रवासी भी शामिल हैं। रविवार को दिल्ली सरकार की ओर से यह जानकारी दी गई है।
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (एनएफएसए) के तहत सितंबर माह के राशन वितरण की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 57 फीसदी मुफ्त राशन वितरित हो गया है। इसके अलावा, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत 1,45,610 प्रवासी लाभार्थियों ने दिल्ली में अपना राशन लिया है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सरकारी राशन दुकानें खुली रहें और वहां जरूरी जानकारी जैसे निगरानी समिति का विवरण, श्रेणी-वार पात्रता, स्टॉक की स्थिति, लाभार्थियों की संख्या, हेल्पलाइन नंबर और ओएनओआरसी योजना की पात्रता की जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि राशन वितरण में कोई कमी न आए और बारिश के कारण प्रभावित लोगों को तत्काल मदद मिले।
ओएनओआरसी योजना प्रवासियों के लिए वरदान
मंत्री ने कहा, ओएनओआरसी योजना प्रवासियों के लिए वरदान साबित हुई है और खासकर दिल्ली इस मामले में देश में अग्रणी राज्यों में शामिल है। यहां राशन वितरण की प्रक्रिया सुचारु और पारदर्शी हुई है। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी जरूरतमंद भोजन से वंचित न रहे। इसके लिए राजस्व विभाग के साथ मिलकर तैयार भोजन के पैकेट भी बांटे गए हैं।