फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   550 Ragis dedicate historical gathering on Prakash Parv samagam

550 रागियों ने प्रकाश पर्व को समर्पित किया ऐतिहासिक समागम, अमित शाह भी पहुंचे

Sun, 13 Oct 2019 04:09 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 13 Oct 2019 04:09 AM IST
विज्ञापन
550 Ragis dedicate historical gathering on Prakash Parv samagam
प्रकाश पर्व कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सौजन्य से 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित ‘शबद अनहद’ समागम में इंडिया गेट पर 550 रागियों ने एक साथ कीर्तन किया। इस मौके पर सिख इतिहास से रूबरू होने के लिए गृहमंत्री अमित शाह भी पहुंचे और कीर्तन का आनंद लिया।
विज्ञापन


समागम में पहुंचकर उन्होंने दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा को कार्यक्रम के आयोजन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं कीर्तन का आनंद लेने आया हूं। इस बीच वह करीब आधे घंटे तक समागम में ठहरे। वहीं मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह शबद समागम एक ऐतिहासिक समागम साबित होगा, क्योंकि इससे पहले कभी 550 रागियों ने एक साथ कीर्तन नहीं किया।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया इस समागम के आयोजन से एक नया कीर्तिमान स्थापित होगा, जिससे एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तैयार होगा। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि गुरु साहिब के प्रकाश पर्व को ऐसा यादगार बनाया जाए, जिससे इस समागम में आने वाले लोग इसकी भव्यता को कभी न भूल पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया गेट पर आयोजित इस समागम में जहां एक मंच पर एक ही समय में और एक साथ 550 रागियों ने कीर्तन किया, वहीं इस मौके पर कीर्तन में शामिल होने लोग भी भारी संख्या में इंडिया गेट पहुंचे। समागम में शामिल हुए रागी कई राज्यों से थे, जिन्होंने इस समागम के लिए कई महीनों तक अभ्यास किया और रविवार को इस समागम को सफल बनाया। 


समागम में स्पेशल लाइट्स इफेक्ट्स वाला एलईडी स्टेज शो भी आयोजित किया गया। शो में खास तौर पर चंडीगढ़ से आई टीम ने पेशकश की। इससे पहले गुरुद्वारा कमेटी की ओर से एक स्टेज पर एक समय पर 1100 स्कूली बच्चे कीर्तन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed