{"_id":"633a8194b7d8d76f2455f3a13fc03f8b","slug":"54-centers-in-the-district-decide-from-thursday-up-board-examinations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 54 केंद्र तय, बृहस्पतिवार से यूपी बोर्ड परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 54 केंद्र तय, बृहस्पतिवार से यूपी बोर्ड परीक्षाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 17 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू होंगी। परीक्षा के लिए जिले में 10वीं और 12वीं के 36,367 छात्र पंजीकृत हैं। गौतमबुद्ध नगर जनपद में नकल विहीन यूपी बोर्ड की परीक्षा कराने के लिए बनाए गए 54 परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
पांच संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात होगा। किसी भी हालत में नकल नहीं होने देने का प्रशासन ने दावा किया है।
जिला विद्यालय निरीक्षण पीके उपाध्याय ने बताया कि गौतमबुद्धनगर में 54 परीक्षा केंद्रों पर 18 फरवरी से 17 मार्च तक हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा होगी।
परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए जिले के पांच जोन और 20 सेक्टर में बांटा गया है। सभी पर एक-एक मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक के दफ्तर में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन
पांच टीमें परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण करेंगी। परीक्षा पूरी होने के बाद राजकीय इंटर कॉलेज नोएडा, कुमारी मायावती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बादलपुर और बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर में बनाए गए संकलन केंद्रों पर जमा होंगी।
विज्ञापन