फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   52.5 lakh robbery accused arrested after 9 years

Delhi NCR News: 9 साल बाद दबोचा गया 52.5 लाख की डकैती का आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 2017 की सनसनीखेज डकैती मामले में फरार घोषित अपराधी को 9 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेश डावर उर्फ राजीव, जो 52.5 लाख रूपये की लूट में वांछित था, को रविवार को जहांगीरपुरी इलाके से दबोचा गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए राशिद खान नाम से फर्जी पहचान बना रखी थी और मोबाइल की दुकान पर काम कर रहा था। पूछताछ में उसने खुद को राशिद बताया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसकी असली पहचान सामने आ गई।
विज्ञापन


यह मामला 2017 में मालवीय नगर इलाके में सामने आया था, जहां नकली पुलिस बनकर 7-8 बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर से 52.5 लाख रुपये लूट लिए थे। इस केस में पहले ही 8 आरोपी पकड़े जा चुके थे, जबकि राजेश डावर फरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed