{"_id":"5e7c02a38ebc3e775321beb6","slug":"5103-in-custody-for-violation-of-government-order-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में लॉकडाउन: सरकारी आदेश के उल्लंघन पर 5103 हिरासत में, 183 केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में लॉकडाउन: सरकारी आदेश के उल्लंघन पर 5103 हिरासत में, 183 केस दर्ज
Thu, 26 Mar 2020 06:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 26 Mar 2020 06:47 AM IST
विज्ञापन
अब बढ़ रही है सख्ती...
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के बावजूद लोग सड़कों पर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार शाम पांच बजे तक पुलिस ने सरकारी आदेश के उल्लंघन (धारा-188) के आरोप में दिल्ली के अलग-अलग थानों में 183 मामले दर्ज किए।
विज्ञापन
साथ ही 5103 लोगों को हिरासत में लिया। दूसरी ओर नई दिल्ली जिले में ही पुलिस ने 15 मामले दर्ज कर 19 लोगों को गिरफ्तार किया। दूसरी ओर दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने एक ऑडियो संदेश जारी करते हुए सभी पुलिसकर्मियों से संयम और सावधानी से अपनी ड्यूटी निभाते रहने के लिए कहा।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त प्रवक्ता अनिल मित्तल ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान घरों से बिना वजह बाहर निकल रहे लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस लगातार एक्शन ले रही है। इसी के तहत दिल्ली पुलिस ने डीपी एक्ट-66 के तहत बुधवार शाम पांच बजे तक 956 वाहनों को जब्त कर थानों में जमा कर लिया। इस दौरान जरूरी सेवाएं देने वाले लोगों के लिए बुधवार को 6141 कर्फ्यू पास जारी किए गए।
विज्ञापन