{"_id":"5c31498abdec2256dd106794","slug":"51-trains-late-due-to-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से 51 ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, उत्तर भारत की रेलगाड़ियां हो रही हैं सबसे अधिक प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से 51 ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, उत्तर भारत की रेलगाड़ियां हो रही हैं सबसे अधिक प्रभावित
Sun, 06 Jan 2019 05:49 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 06 Jan 2019 05:49 AM IST
विज्ञापन
कोहरा के बीच लाइट जलाकर गुजरती ट्रेन
- फोटो : फाइल फोटो
घने कोहरे ने एक बार फिर ट्रेनों की रफ्तार को थाम दिया है। लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेन घंटों की देरी से चल रही है। इस कारण यात्रियों को न केवल ट्रेनों में बल्कि ट्रेन के इंतजार में भी घंटों प्लेटफॉर्म पर परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मुसाफिरों के लिए कोहरा अब कहर बरपाने लगा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत उत्तर भारत में घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। शनिवार को 50 से अधिक ट्रेनों पर कोहरे का असर दिखाई दिया। ट्रैक पर कम दृश्यता के कारण ये ट्रेनें 2 से 5 घंटे की देरी से चलीं। इससे मुसाफिर हलाकान हो गए। ट्रेन संख्या 13413 फरक्का एक्सप्रेस जहां पांच घंटे की देरी से चली तो वहीं ट्रेन संख्या 12397 महाबोधी एक्सप्रेस 4 घंटे तथा ट्रेन संख्या 14205 फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चली।
विज्ञापन
कोहरे के कारण ट्रेन संख्या 15910 अवध-असाम ट्रेन तीन घंटे, ट्रेन संख्या 12303 पूर्वा एक्सप्रेस 2:30 घंटे, ट्रेन संख्या 14207 पद्मावत एक्सप्रेस 2 घंटे, ट्रेन संख्या 14257 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 3 घंटे, ट्रेन संख्या 14017 सद्भावना एक्सप्रेस 4:30 घंटा, स्वतंत्रता सेनानी 3 घंटे, लखनऊ-नई दिल्ली एक्सप्रेस 2 घंटे, कैफियात एक्सप्रेस 1:30 घंटे, वैशाली 1 घंटे, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 1 घंटे की देरी से चली। इस कारण यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन