{"_id":"68dfcc9cb204174df7000b82","slug":"50000-fine-for-telling-a-fictional-story-against-a-judge-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-107236-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जज के खिलाफ काल्पनिक कहानी बताने पर 50 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जज के खिलाफ काल्पनिक कहानी बताने पर 50 हजार का जुर्माना
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने दो याचिकाकर्ताओं पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। इन याचिकाकर्ताओं ने जिला अदालत में लंबित मामले को स्थानांतरित करने की मांग करते हुए दावा किया था कि ट्रायल जज ने विपक्षी पक्ष को अदालत में मैत्रीपूर्ण तरीके से संबोधित किया। कोर्ट ने इस याचिका को आधारहीन और काल्पनिक बताते हुए खारिज कर दिया।
न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी ने कहा कि याचिकाकर्ताओं ने ट्रायल जज के खिलाफ भ्रामक और झूठे दावे किए, जिनका कोई सबूत नहीं था। कोर्ट ने इस याचिका को काल्पनिक कहानी करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ताओं ने इस याचिका के माध्यम से एक सिटिंग जज पर अनुचित, काल्पनिक और आधारहीन आरोप लगाने की कोशिश की है, जो न केवल कोर्ट के रिकॉर्ड के विपरीत हैं, बल्कि इनका कोई आधार भी नहीं है। इस कोर्ट को इस याचिका पर गंभीर आपत्ति है, जो पूरी तरह से एक काल्पनिक कहानी पर आधारित है।