फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   500 rupees notes found on the road in Dwarka

द्वारका में सड़क पर पड़े मिले 500 के नोट, कोरोना वायरस फैलाने के प्रयास की अफवाह तेज

Fri, 10 Apr 2020 09:39 PM IST
Vikas Kumar अभिषेक पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
अभिषेक पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 10 Apr 2020 09:39 PM IST
सार

देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण दहशत है। उधर कई स्थानों पर नोटों को संक्रमित कर फेंकने की अफवाह उड़ाई जा रही है। 

विज्ञापन
500 rupees notes found on the road in Dwarka
सड़क पर मिले 500 रुपये के नोट - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण दहशत है। उधर कई स्थानों पर नोटों को संक्रमित कर फेंकने की अफवाह उड़ाई जा रही है। इसमें कहा गया है कि नोट को उठाने वाला कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाएगा। ऐसी घटनाएं देशभर में चल रही हैं। दिल्ली में बुध विहार में 2000 के नोट के बाद द्वारका में सड़क पर 500 के तीन नोट पड़े मिले हैं। पुलिस ने लोगों से ऐसी अफवाहों से बचने की अपील करते हुए इन्हें फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


डीसीपी द्वारका एन्टो अल्फोंस ने बताया कि सेक्टर-4 की सड़क पर 500 रुपये के तीन नोट पड़े थे। यह चर्चा जल्द ही इलाके में फैली और लोग इनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बात कहने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची और तीनों नोट थाने ले जाकर जांच के लिए भेज दिए। डीसीपी का कहना है कि ये नोट शायद किसी की जेब से गिरे हैं। इन्हें कोरोना वायरस से जोड़कर अफवाह उड़ा दी गई। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


इससे पूर्व, बुध विहार इलाके में बृहस्पतिवार को ऐसा ही मामला सामने आया था। एटीएम से रुपये निकालकर ले जा रहे व्यक्ति के दो हजार के नोट अनजाने में नीचे गिर गए थे। इन नोटों को कोरोना संक्रमित कर फेंके जाने की आशंका के कारण किसी ने भी नहीं उठाया। पुलिस पहुंची तो उसने नोट छुए बिना इन्हें उड़ने से रोकने के लिए पत्थर रख दिया। उधर, रुपये निकालने वाले को नोट गिरने का पता चला तो वह वापस लौटा और अपने रुपये उठाकर चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, यूपी की राजधानी लखनऊ की महानगर स्थित पेपर मिल कॉलोनी में भी 5-5 सौ रुपये के नोट वायरस से संक्रमित कर सड़क फेंकने की अफवाह उड़ाई गई। वहां लोग जमा हो गए तो पुलिस ने नोट कब्जे में लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिए। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के भगवानपुर चौक के पास भी ऐसी ही अफवाह उड़ाई गई थी।


विशेष समुदाय से जोड़ रहे
पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ शरारती तत्व विशेष समुदाय के लोगों के नोटों को कोरोना संक्रमित कर फेंकने की अफवाह उड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस अफवाह को खूब हवा दी जा रही है। ये लोग देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed