फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीरियल रेपिस्ट का एक और खुलासा : हवस पूरी न होने पर तुरंत दूसरी बच्ची की करता था तलाश

Wed, 01 Feb 2017 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Feb 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
500 girls rapist was a day made five and six girls hunt
सीर‌ियल रेप‌िस्ट - फोटो : अमर उजाला
पुल‌िस ह‌िरासत में चल रही पूछताछ में सीर‌ियल रेप‌िस्ट न‌ित नए खुलासे कर रहा है और इस बार तो उसने बड़ी ही चौंकाने वाली बात बताई है।
Trending Videos

लोकलाज के डर से लोग नहीं करते थे शिकायत

500 girls rapist was a day made five and six girls hunt
सीर‌ियल रेप‌िस्ट - फोटो : अमर उजाला

सीरियल रेपिस्ट की गिरफ्तारी के बाद एक के बाद एक नए खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस की जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी रुद्रपुर से दिल्ली आने के बाद एक दिन में पांच से छह लड़कियों को निशाना बनाने का प्रयास करता था। हालांकि ज्यादातर मामलों में उसे सफलता नहीं मिल पाती था। बच्चियां शोर मचा देती थीं, जिसके बाद उसे उन्हें छोड़कर भाग जाता था। हफ्ते में एक बार आरोपी जरूर दिल्ली या गाजियाबाद आकर वारदात को अंजाम देने का प्रयास करता था। दिल्ली आने के लिए वह एक ही तरह की पैंट-शर्ट पहनकर दिल्ली आता था। फिलहाल रविवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

उन कमरों का भी पता लगा रही पुलिस

500 girls rapist was a day made five and six girls hunt
सीर‌ियल रेप‌िस्ट - फोटो : अमर उजाला

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक सोमवार को छानबीन के दौरान न्यू अशोक नगर इलाके में तीन और परिवार सामने आए, जिनकी बच्चियों साथ सुनील रस्तोगी ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। लोकलाज के डर से परिवारों ने पुलिस से शिकायत नहीं की। तीनों ही मामले 13 दिसंबर 2016 के हैं। सुनील ने पहले मामले में साल की एक मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन शोर मचाने पर उसे बच्ची को छोड़ना पड़ा। इसके बाद उसने दोबारा 10 साल की एक लड़की के साथ एक कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन उसको भी शोर मचाने के कारण छोड़ना पड़ा। तीसरे मामले में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, जिसमें मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 12 सालों से कर रहा था ये घिनौनी हरकत

500 girls rapist was a day made five and six girls hunt
सीर‌ियल रेप‌िस्ट - फोटो : सोशल मीड‌िया

इसके बाद भी आरोपी की हवस समाप्त नहीं हुई, दुष्कर्म करने के कुछ ही देर बाद दोबारा 10 साल की बच्ची के साथ प्रयास किया, शोर मचाने पर उसे भी छोड़ना पड़ा। सोमवार को दुष्कर्म के प्रयास के तीनों परिवार पुलिस के सामने आए। तीनों ही परिवार न्यू अशोक नगर इलाके में रहते हैं। हालांकि अभी किसी भी परिवार ने कोई शिकायत नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस इनमें भी मामला दर्ज कर सकती है। 13 दिसंबर 2016 को दुष्कर्म के प्रयास के एक मामले में आरोपी एक बच्ची को कमरे में ले गया था। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह कमरा किसका था।

विज्ञापन

सुनील की दिमागी हालत की भी होगी जांच

500 girls rapist was a day made five and six girls hunt
सीर‌ियल रेप‌िस्ट - फोटो : अमर उजाला
सीरियल रेपिस्ट मामले की छानबीन के लिए सोमवार को उत्तराखंड, रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैंप थाने की पुलिस दिल्ली पहुंची। इसके अलावा गाजियाबाद पुलिस भी जांच के लिए दिल्ली आई। पूर्वी जिला पुलिस ने पिछले 12 सालों के दौरान अज्ञात शख्स द्वारा मासूम बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म के मामलों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस को आशंका है कि कई जगह मामले तो दर्ज हुए होंगे, लेकिन आरोपी का पता नहीं लग पाया होगा। वहीं पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी, न्यू अशोक नगर, गाजीपुर, मयूर विहार समेत अन्य थानों का भी रिकॉर्ड खंगाला। इस तरह के मामलों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि पुलिस को सुनील के खिलाफ सिर्फ आठ मामलों के दर्ज होने का पता चला है, जिसमें छेड़छाड़ के अलावा, चोरी, मादक पदार्थ की तस्करी के मामले भी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed